विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs HKC W: 'मुझे नहीं पता कि ये सब हो गया', Smriti Mandhana ने इतिहास रचने के बाद अपने बयान से किया हैरान

Published: Fri, 04 Sep 2026 09:23 AM (IST)

Smriti Mandhana T20I century: भारतीय महिला टीम की स्‍टार ओपनर स्‍मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शतक जड़कर इतिहास रच ...और पढ़ें

स्‍मृति मंधाना

स्‍मृति मंधाना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। स्‍मृति मंधाना की रिकॉर्ड तोड़ पारी के दम पर भारत ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की। भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को हांगकांग को 137 रन के विशाल अंतर से मात दी।

भारतीय ओपनर ने केवल 64 गेंदों में 14 चौके और सात छक्‍के की मदद से 124 रन ठोके। मंधाना की पारी के दम पर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 193/5 का विशाल स्‍कोर बनाया। जवाब में हांगकांग की टीम 16.2 ओवर में 56 रन पर ढेर हो गई।

मंधाना के रिकॉर्ड्स

स्‍मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में दो शतक जमाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं। इसके अलावा मंधाना अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा शतक जमाने वाली महिला बैटर बनी।

मंधाना ने 18 अंतरराष्‍ट्रीय शतक जड़े और ऑस्‍ट्रेलिया की पूर्व कप्‍तान मेग लेनिंग (17) का रिकॉर्ड तोड़ा। फिर मंधाना ने मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए महिला अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

रिकॉर्ड्स के बारे में जानकारी नहीं

स्‍मृति मंधाना ने अपनी ऐतिहासिक पारी के बाद स्‍वीकार किया कि उन्‍हें इसकी बिलकुल जानकारी नहीं थी कि इतने कीर्तिमान ध्‍वस्‍त कर दिए। मंधाना ने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि ये सब हो गया। मेरे दिमाग में कोई नहीं था कि किसे यह समर्पित करूं, लेकिन निश्चित ही अपने परिवार को यह डेडिकेट करती हूं।'

हांगकांग की गेंदबाजी पर क्‍या बोली मंधाना

मंधाना ने बताया कि पहली बार हांगकांग के गेंदबाजी आक्रमण का सामना कर रही थी तो पता नहीं था कि क्‍या होने वाला है। उन्‍होंने कहा, 'हमें विरोधी गेंदबाजों के बारे में जानकारी नहीं थी। हमने कुछ वीडियो देखे, लेकिन पता नहीं था कि क्‍या होगा। आप जब पहली बार किसी का सामना करते हो तो यह याद नहीं रहता कि किस स्‍तर तक खेले। आप बस गेंद को देखकर गति के मुताबिक अपनी बल्‍लेबाजी को एडजस्‍ट करते हो।'

यह भी पढ़ें- मंधाना की शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों ने उड़ाए हांगकांग के होश, जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

यह भी पढ़ें- IND W vs HKC W: स्मृति मंधाना ने शतक ठोककर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, मिताली राज सहित कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे