विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उम्र महज एक आंकड़ा', ईशान किशन को 'भूखे' Mohammed Shami की भारतीय टीम में वापसी का विश्‍वास

Published: Sat, 05 Sep 2026 05:02 PM (IST)

ईस्‍ट जोन के कप्‍तान ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले विश्‍वास जताया कि तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी भारतीय ...और पढ़ें

मोहम्‍मद शमी

मोहम्‍मद शमी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। 36 साल के मोहम्‍मद शमी भले ही अपने करियर के अंत‍िम पड़ाव पर हैं, लेकिन भारतीय टीम में उनकी वापसी की उम्‍मीदें बिलकुल भी कमजोर नहीं हुई हैं। ईस्‍ट जोन के कप्‍तान ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले विश्‍वास जताया कि शमी राष्‍ट्रीय टीम में वापसी करेंगे।

शमी दलीप ट्रॉफी फाइनल में अपने प्रथम श्रेणी करियर का 100वां मैच खेलेंगे। उन्‍होंने अब तक 99 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में 903 विकेट झटके हैं। किशन ने कहा कि न सिर्फ शमी का प्रदर्शन उन्‍हें अलग बनाता है बल्कि उनमें वापसी करने की वो भूख नजर आती है।

ईशान किशन ने क्‍या कहा

किशन ने फाइनल से पहले मैच कांफ्रेंस में कहा, 'मेरे ख्‍याल से वो (मोहम्‍मद शमी) सर्वश्रेष्‍ठ में से एक हैं। वो इस खेल के लीजेंड हैं। बंगाल के लिए खेलना शुरू करने वाले शमी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह विकेट ले रहे हैं और अपनी पूरी ऊर्जा झोंक रहे हैं। उन्‍होंने भारतीय टीम के लिए भी बेहतर प्रदर्शन किया है।'

वैसे, शमी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, लेकिन किशन का मानना है कि अगर तेज गेंदबाज अपनी कार्यशैली और भूख को बरकरार रखता है तो उम्र बाधा नहीं बन सकती। किशन ने कहा, 'मेरा मानना है कि उम्र महज एक आंकड़ा है। अगर वो कड़ी मेहनत करेंगे तो कुछ मायने नहीं रखेगा।'

शमी की भूख बरकरार

किशन ने साथ ही कहा, 'मैंने शमी भाई में वो भूख देखी है क्‍योंकि मेरे से बेहतर वापसी की भूख के बारे में कोई और क्‍या बेहतर समझ पाएगा। उनके प्रयासों को देखिए। मुझे बहुत अच्‍छा लगा क्‍योंकि शमी भाई आए हैं। उन्‍होंने मुझसे उन एक्‍स्‍ट्रा कवर्स रखने को कहे ताकि विकेट ले सके। कप्‍तान के रूप में यह आपको हमेशा विश्‍वास दिलाता है। जब आपके पास गेंदबाज हो, जो विकेट लेना चाहते हैं तो आप उन्‍हें टीम में रखना पसंद करते हैं।'

ऑलराउंडर हैं शमी

शमी ने बल्‍ले से भी कमाल दिखाया। उन्‍होंने दो चौके जमाए। ईशान किशन ने मजाक में कहा कि शमी भाई को ऑलराउंडर बुलाना पड़ेगा। ईस्‍ट जोन के कप्‍तान ने कहा, 'शमी भाई ने दो चौके भी जमाए तो मुझे लगता है कि आज के दिनों में वो एक ऑलराउंडर हैं। तो उन्‍हें टीम में पाकर मैं बहुत खुश हूं।'

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy के फाइनल में 'शतक' पूरा करेंगे मोहम्‍मद शमी, एक दिन पहले सीएबी करेगा सम्‍मानित

यह भी पढ़ें- मोहम्‍मद शमी और भुवनेश्‍वर कुमार में सिर्फ एक फर्क है! अश्विन ने स्‍टार पेसर की भारतीय टीम में वापसी के लिए किया दावा