'सरनेम का मतलब ही विनाश है', बिट्टू तबाही ने केविन पीटरसन को बनाया अपना फैन; पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने की जमकर तारीफ
मध्य प्रदेश के बीएससी छात्र बिट्टू तबाही ने अजनार नदी की सफाई कर सोशल मीडिया पर पहचान बनाई, जिसकी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने जमकर तारीफ की है।

केविन पीटरसन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा हथियार बन गया है, जहां से रातोंरात लोग सेलिब्रेटी बन जाते हैं। यही मध्य प्रदेश के बीएससी छात्र बिट्टू तबाही के साथ हुआ है। उन्होंने एक नदी साफ की, जिससे उन्होंने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बटोर लिए। उनके कार्य की खूब सराहना होने लगी और इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने तारीफ की है।
पीटरसन का कहना है कि जब कोई व्यक्ति किसी और के शुरू करने का इंतजार छोड़ देता है और खुद ही उसकी जिम्मेदारी उठा लेता है, तो यही सही होता है। दरअसल, मध्य प्रदेश में अजनार नदी को साफ किया। उन्होंने इस काम को 2026 में शुरू किया था और इसके लिए उन्होंने सारा खर्च भी खुद उठाया। इसी वजह से पीटरसन उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।
केविन पीटरसन ने की जमकर तारीफ
पूर्व इंग्लिश कप्तान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, मैंने आज सुबह ये कहानी पढ़ी है। फिर सोचा कि आप लोगों के साथ इसे साझा करूं। शाबाश मेरे भाई। 21 साल की उम्र में बिट्टू तबाही ने बिना दस्ताने, जूते और तैरना जाने बिना एक नदी में उतर गए और उसकी सफाई करने लगे। 26 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश के बीएससी के स्टूडेंट ने अजनार नदी की सफाई शुरू की। उन्होंने प्लास्टिक और अन्य कचरा हटाया। उन्होंने पूजा के कचरे को खाद में बदलना शुरू कर दिया। उन्होंने कचरा और कूड़ेदान खरीदने के लिए दोस्तों से पैसे जमा किए।"
पीटरसन ने आगे लिखा, "इस काम में उन्होंने करीब 30,000 रुपए खर्च किए। एक समय तो ऐसा आया, जब उनके हाथों में संक्रमण हो गया था। आज उनका नाम हजारों लोगों तक पहुंच गया है। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने लाइक्स के लिए ऐसा किया है। बिट्टू के उपनाम का अर्थ है विनाश। आज वो जल प्रदूषण को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। कभी-कभी बदलाव तभी शुरू होता है, जब एक व्यक्ति दूसरे के शुरू करने का इंतजार छोड़ देता है। सच में ये एक साहसिक कार्य है और वे इंटरनेशनल पहचान पाने के हकदार हैं।"
View this post on Instagram
कौन हैं बिट्टू तबाही?
बिट्टू तबाही मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्याओरा के रहने वाले हैं, जिनका असली नाम सुरेंद्र सिंह चौधरी है। अजनार नदी के किनारे स्थित एक मंदिर के पास नदी में कचरा जमा देखकर वे हैरान हो गए। उन्होंने सरकारी कार्रवाई का इंतजार नहीं करने का फैसला किया और 26 जनवरी 2026 से अपना सफाई अभियान शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- गंभीर-अगरकर ने मिलकर मोहम्मद शमी के लिए बंद किया टीम इंडिया का दरवाजा? पूर्व कोच ने खोला सबसे बड़ा राज
