विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गौतम गंभीर का कोई काम नहीं, छोटी टीमों को हराकर खुश होते हैं', पूर्व भारतीय कप्‍तान ने हेड कोच को जमकर लताड़ा

Updated: Mon, 24 Aug 2026 08:55 PM (GMT+05:30)

श्रीलंका के खिलाफ भारत ने पहला टेस्ट मैच जीता और दूसरे मुकाबले में मजबूत स्थिति में बनी हुई है। सीरीज के बीच हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान ने बड़ा बयान दिया है।

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में भी जीत दर्ज की थी। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार खेल दिखाया और दोनों मैचों में शतक लगाया। उन्होंने शतक लगाकर नंबर तीन के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर दी है, जहां पहले साई सुदर्शन खेलते थे। सुदर्शन चोट की वजह से इस सीरीज में नहीं खेल सके।

पडिक्कल ने इस मौके का फायदा उठाया और दो मैचों में शतक जड़ दिया। इसके बाद भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना की है। उनका कहना है कि गंभीर के पास श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में कोई काम नहीं है। उनका ये भी मानना है श्रीलंका अच्छी टीम नहीं है और उसे हराकर गंभीर बहुत खुश होंगे।

क्रिस श्रीकांत ने की गौतम गंभीर की जमकर आलोचना

पूर्व भारतीय कप्तान ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए गंभीर की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा, "गंभीर के पास कोई काम नहीं है। पहले टेस्ट मैच में 200 से अधिक रन बनाने के बाद आप कैसे उन्हें बाहर करोगे? गंभीर कुछ भी कहें लेकिन उनके पास कोई काम नहीं है। श्रीलंका कोई बहुत अच्छी टीम नहीं है और भारत इस सीरीज को जरूर जीतेगा। श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ जीत के बाद गंभीर बहुत खुश होंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं गंभीर को लेकर कठोर नहीं हो रहा हूं। वो बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और गेम को रीड करने की उनके अंदर क्षमता है। उन्हें थोड़ा और संवेदनशील होने की जरूरत है। हालांकि, एक खिलाड़ी के रूप में वे बहुत अच्छे थे।"

श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में भारत

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाया और 117 रनों की पारी खेली। दूसरे दिन ध्रुव जुरैल का धमाका देखने को मिला, जिन्होंने नाबाद 115 रनों की पारी खेलकर भारत को 503 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। ऋषभ पंत ने भी कमाल की बैटिंग की और 63 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 8 रन बनाकर दो विकेट गंवा दिए हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: 'दादा किसान, पिता जवान...', Dhruv Jurel ने वायरल सेलिब्रेशन के बारे में कर दिया खुलासा

यह भी पढ़ें- IND vs SL: ध्रुव जुरैल के शतक से टीम इंडिया ने कोलंबो में बनाया विशाल स्‍कोर, दो विकेट गंवाकर बैकफुट पर श्रीलंका