भुवनेश्वर कुमार वापसी के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में रहे बेअसर, तीसरे T20I से पहले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दिया 'गुरुमंत्र'
दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद खराब प्रदर्शन पर गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने उनका बचाव किया ...और पढ़ें

मोर्ने मोर्केल-भुवनेश्वर कुमार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चार सालों बाद टीम इंडिया में वापसी कुछ खास नहीं रही। उन्होंने पहले मैच में 49, जबकि दूसरे मुकाबले में भी 50 रन खर्चे। भुवी के खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने उन्हें तीसरे टी20 से पहले खास संदेश दिया है। मोर्केल का कहना है कि भुवनेश्वर को बाहरी शोर पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
भारतीय कोच ने माना कि भुवी ने आईपीएल में लगातार अच्छी गेंदबाजी की है। वे इस सीरीज में भी वापसी करेंगे। टी20 सीरीज में भुवनेश्वर की वापसी हुई, इसके बाद उनसे काफी उम्मीदें थी। हालांकि, वे दो मैचों में सिर्फ एक विकेट ले सके हैं और 99 रन खर्च किए हैं। अब सभी की निगाहें तीसरे मैच में उनके प्रदर्शन पर होंगी लेकिन उससे पहले मोर्केल ने दिग्गज गेंदबाज पर पूरा भरोसा जताया है।
भुवनेश्वर कुमार पर मोर्ने मोर्केल ने जताया भरोसा
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में होने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले मोर्केल ने भुवी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "मुझे उनकी वापसी पर सहानुभूति है। जब आप चार सालों बाद वापसी करते हैं, तो आपसे कुछ आशाएं होती हैं। उन्होंने आईपीएल में बहुत अच्छा किया है और शानदार गेंदबाजी की थी। टाइट शेड्यूल की वजह से उन्हें बहुत कम ट्रेनिंग की वजह से दौरे पर आना पड़ा।"
मोर्केल का भुवी को खास मैसेज
मोर्केल ने भुवी पर पूरा भरोसा जताया कि वे वापसी करेंगे। इस दौरान उन्होंने खास मैसेज भी दिया। मोर्केल का कहना है कि भुवनेश्वर को बाहरी आवाजों को दूर रखना होगा और बस क्रिकेट पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, "स्किल और अनुभव सबकुछ उनके साथ है। आपको क्रिकेट को रिसपेक्ट देनी होगी। उन्हें कुछ मैच देने होंगे। उनसे हमें बहुत सारी आशाएं हैं। हर गेम के वे बेहतर होंगे और अपनी लय हासिल कर लेंगे। बाहरी आवाजों पर उन्हें ध्यान नहीं देना चाहिए।"
भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है। भारत ने पहले मैच में चार विकेट से जीत हासिल की थी। तो वहीं दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा ने एक अद्भुत जीत दिलाई और भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। अब तीसरा मुकाबला मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा।
