Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहम्‍मद शमी और भुवनेश्‍वर कुमार में सिर्फ एक फर्क है! अश्विन ने स्‍टार पेसर की भारतीय टीम में वापसी के लिए किया दावा

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 10:05 AM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व दिग्‍गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मोहम्‍मद शमी और भुवनेश्‍वर कुमार के बीच एकमात्र फर्क बताया। अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप क ...और पढ़ें

    मोहम्‍मद शमी और भुवनेश्‍वर कुमार

    मोहम्‍मद शमी और भुवनेश्‍वर कुमार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व दिग्‍गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए भुवनेश्‍वर कुमार का समर्थन किया। पता हो कि 2027 वनडे वर्ल्‍ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया संयुक्‍त रूप से करेंगे।

    भारतीय टीम के मौजूदा तेज गेंदबाजी आक्रमण पर प्रकाश डालते हुए अश्विन ने कहा कि भारतीय टीम भुवनेश्‍वर कुमार के बारे में क्‍यों नहीं सोचती है? जब यही सवाल मोहम्‍मद शमी के बारे में पूछा गया तो अश्विन ने दोनों तेज गेंदबाजों के बीच एक फर्क बताया। उन्‍होंने बताया कि कैसे भुवी को तरजीह मिलती है।

    अश्विन ने क्‍या कहा

    अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल शो एश की बात पर कहा, 'क्‍यों नहीं? हमारी तेज गेंदबाजी जिस तरह संघर्ष कर रही है, ऐसे में भुवनेश्‍वर कुमार का चयन करना बेहतर होगा। आप उनके बारे में क्‍यों नहीं सोच रहे हैं? शमी और भुवनेश्‍वर के बीच केवल एक फर्क है, फिटनेस का। भुवी ने आरसीबी का दो सीजन में प्रतिनिधित्‍व किया और चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों सीजन वो खुद को फिट रखने में कामयाब रहे। मैं यह नहीं कह रहा कि सीधे उनकी वापसी कराओ, लेकिन एक मौका तो दो और फैसला करो। वो गेंद को स्विंग करा सकते हैं। अंतिम ओवरों में आपको गेंद डालकर देगा और थोड़ी बैटिंग भी कर सकता है। उनमें बल्‍लेबाजी की काफी क्षमता है।'

    बता दें कि भुवनेश्‍वर कुमार ने पिछले दो सीजन में आरसीबी के लिए 30 मैचों में 21.87 की औसत और 8.56 की इकोनॉमी से 45 विकेट झटके। अश्विन ने साथ ही कहा कि वो मौजूदा तेज गेंदबाजों की पीढ़ी से संतुष्‍ट नहीं हैं और उनका मानना है कि वर्ल्‍ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अनुभव और युवा का मिश्रण होना बहुत जरूरी है।

    खबरें और भी

    युवा तेज गेंदबाजों से नहीं प्रभावित अश्विन

    रवि अश्विन ने कहा, 'गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव नहीं होने के कारण आप भुवी के नाम पर विचार कर सकते हैं। गुरनूर, प्रसिद्ध और प्रिंस के संयोजन के साथ आप विश्‍व कप खेलेंगे? मुझे भरोसा नहीं। इनके अलावा आपके पास दो या अन्‍य विकल्‍प हैं। हर्षित और बुमराह है। तो भुवनेश्‍वर को लाने से अनुभव और युवा का अच्‍छी मिश्रण होगा, जो बेहतर काम करके देगा।'

    याद दिला दें कि भुवनेश्‍वर कुमार ने अपना आखिरी वनडे 2022 में खेला था। इसके बाद से वो राष्‍ट्रीय टीम से बाहर हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 121 मैचों में 35.11 की औसत और 5.08 की इकोनॉमी से 141 विकेट झटके।

    तेज गेंदबाजों को खोजना होगा

    रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि भारतीय टीम को तेज गेंदबाजों की खोज करना होगी क्‍योंकि इस पल खिलाड़ी के विकास पर जोर नहीं दिया जा सकता। उन्‍होंने साथ ही बताया कि भुवी के रहने से क्‍या बदलाव देखने को मिलेगा।

    अश्विन ने कहा, 'समय की कमी के चलते खिलाड़‍ी को विकसित करना सही नहीं। आपने हर्षित को मौका दिया और जरूरी है कि उसके स्‍तर का पता करें क्‍योंकि वो आठवें नंबर पर बल्‍लेबाजी करते हैं। गुरनूर और प्रसिद्ध को मौके मिले। मगर आप उन्‍हें हटा नहीं सकते और ज्‍यादा गेंदबाज ला रहे हैं। यह जरूरी है कि आप चार या पांच तेज गेंदबाजों को खोजे, जिनमें से वर्ल्‍ड कप के लिए तीन को लेकर जाएं। इसलिए आपको भुवी के नाम पर विचार करने की जरूरत है।'

    यह भी पढ़ें- ईशान किशन और ऋषभ पंत में से वर्ल्ड कप 2027 के लिए किसे मिलेगा साउथ अफ्रीका का टिकट? पूर्व भारतीय दिग्गज ने बताया नाम

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi की 44 रन की पारी ने जीता दिग्गजों का दिल, अश्विन-मांजरेकर ने जो कहा वो VIRAL