विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'CSK की कप्‍तान जरूर बदलना चाहिए', Sanju Samson को रुतुराज गायकवाड़ से जिम्‍मेदारी लेने का मिला समर्थन

Published: Sat, 05 Sep 2026 01:52 PM (IST)

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम पिछले तीन सीजन से प्‍लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में पूर्व बल्‍लेबाज ने सलाह ...और पढ़ें

संजू सैमसन

संजू सैमसन

HighLights

  1. सीएसके का पिछले तीन सीजन में खराब प्रदर्शन

  2. पिछले सीजन में संघर्षरत दिखे रुतुराज गायकवाड़

  3. संजू सैमसन को नया कप्‍तान बनाने की मांग तेज

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है, लेकिन पिछले तीन सीजन से उसका प्रदर्शन अपेक्षा के मुताबिक बेहतर नहीं रहा है। पांच बार की चैंपियन सीएसके पिछले तीन सीजन से प्‍लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई है।

पिछले सीजन में रुतुराज गायकवाड़ बल्‍ले से संघर्ष करते हुए नजर आए। तब इस बात पर विचार-विमर्श होने लगा कि संजू सैमसन को राजस्‍थान रॉयल्‍स से ट्रेड किया गया, जिनके पास कप्‍तानी का अच्‍छा अनुभव है। ऐसे में गायकवाड़ की जगह आईपीएल 2027 के लिए सीएसके अपना कप्‍तान संजू सैमसन को बनाए।

संजू को मिला समर्थन

भारत के पूर्व कप्‍तान सदगोपन रमेश ने संजू सैमसन को सीएसके का कप्‍तान बनाने का समर्थन किया। उन्‍होंने कहा कि अगर फ्रेंचाइजी गायकवाड़ से आगे बढ़ना चाहती है तो संजू सैमसन बेहतर विकल्‍प होंगे। पिछले सीजन में एक ओर जहां रुतुराज गायकवाड़ फ्लॉप रहे, तो वहीं संजू सैमसन फ्रेंचाइजी की तरफ से सीजन के सर्वश्रेष्‍ठ रन स्‍कोरर रहे।

सदगोपन रमेश ने कहा, 'सीएसके कप्‍तानी के लिए कई विकल्‍पों पर ध्‍यान दे रही है और यह भी सोच रही है कि कप्‍तान बदलने की जरुरत है भी? संजू को कप्‍तान बनाया जा सकता है क्‍योंकि वो शानदार खिलाड़ी है। सीएसके की कप्‍तानी बदलनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो फ्रेंचाइजी को संजू सैमसन के नाम पर विचार जरूर करना चाहिए।'

सैमसन का कप्‍तानी रिकॉर्ड

रमेश ने संजू सैमसन की आईपीएल कप्‍तानी के रिकॉर्ड पर ध्‍यान दिलाया और साथ ही कहा कि कप्‍तान बदल देने से सीएसके की सभी समस्‍याएं दूर नहीं होंगी। उन्‍होंने कहा, 'सैमसन ने आईपीएल में 66 मैचों में कप्‍तानी की, जिसमें 33 जीते। उनकी सफलता दर 50 प्रतिशत है।'

रमेश ने कहा, 'संजू की कप्‍तानी में रॉयल्‍स ने अच्‍छा प्रदर्शन किया और फाइनल में पहुंचे। हां, सीएसके को कई चीजें बदलने की जरुरत है। संजू को कप्‍तान बना देने से ट्रॉफी जीतना मुश्किल है। मगर अगर किसी भी स्थिति में वो कप्‍तान बदलती है तो संजू सैमसन को बनाना चाहिए।'

यह भी पढ़ें- 'मुझे चूहों की रेस में हिस्सा नहीं लेना', संजू सैमसन ने टीम सेलेक्शन को लेकर कही मन की बात

यह भी पढ़ें- 'RR मेरे बिना तैयार थी', राजस्थान को संजू सैमसन ने क्यों छोड़ने का किया फैसला? बताया हैरान करने वाला कारण

गायकवाड़ का मुश्किल सीजन

पता हो कि रुतुराज गायकवाड़ की जगह पर खतरा मंडरा रहा है क्‍योंकि 2026 सीजन उनके लिए अच्‍छा नहीं बीता था। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 28.08 की औसत से 337 रन बनाए। पावरप्‍ले में सभी बल्‍लेबाजों में उनका स्‍ट्राइक रेट सबसे कम था। उनके संघर्ष को देखते हुए अगले सीजन में सीएसके के कप्‍तान को बदलने की मांग उठी।