विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेफाली-स्मृति की जोड़ी ने लिखा नया इतिहास, जिंब्बावे के खिलाफ T20I में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published: Sun, 18 Oct 2026 11:49 PM (IST)

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने जिंबाब्वे के खिलाफ इतिहास रच दिया। इन दोनों ने वो कारनामा किया, जो आज तक कोई और जोड़ी नहीं कर पाई।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने टी20 इंटरनेशनल में वो कारनामा कर दिखाया है, जो आज तक कोई और नहीं कर पाया है। दोनों ने एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा की पार्टनरशिप कर दी है।

मंधाना और शेफाली की जोड़ी इसी के साथ एक साल में 1000 या उससे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली दुनिया की पहली जोड़ी बनी है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दोनों को सिर्फ 13 रनों की जरुरत थी, जिसे दोनों ने पहले ही ओवर में हासिल कर लिया।

शेफाली-मंधाना की जोड़ी का कमाल

मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने इस दौरान एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दोनों अब किसी भी विकेट के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50 से अधिक की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है।

मंधाना-शेफाली की ये 9वीं फिफ्टी प्लस पार्टनरशिप थी। उन्होंने इस दौरान एक साल में सबसे ज्यादा पचास से अधिक के पार्टरनशिप के मामले में हांगकांग महिला की यास्मिन दासवानी और नताशा माइल्स को पीछे छोड़ा।

यास्मिन और नताशा की जोड़ी ने भी इसी साल आठ बार पचास या उससे ज्यादा की साझेदारी की है। हालांकि, अभी मंधाना और शेफाली की जोड़ी इस लिस्ट में आगे निकल गई है।

भारत ने आसानी से जीता मुकाबला

शेफाली के तूफानी अर्धशतक और मंधाना के नाबाद पारी की वजह से भारत ने दूसरे टी20 में जिंबाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

शेफाली ने छह चौकों और चार चौकों की मदद से 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 55 रन बनाए। वहीं कप्तान स्मृति मंधाना 25 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद लौटीं। उन्होंने छक्के के साथ मैच को खत्म किया।

मंधाना और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई। भारत ने 8.5 ओवर में ही 103 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

इससे पहले जिंबाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 102 रन बनाए थे। जिंबाब्वे की ओर से चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 34 और जोसेफिन नकोमो ने 27 रन बनाए। निक्की प्रसाद ने भारत की ओर से दो विकेट चटकाए थे।

यह भी पढ़ें- PAK vs SL: सलमान अली आगा ने शतक ठोक PCB को दिया करारा जवाब, श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को दिलाई जीत

यह भी पढ़ें- SA vs AUS: बारिश के नाम रहा पहला दिन, सिर्फ 12.2 ओवर का हुआ खेल; साउथ अफ्रीका को लगे दो बड़े झटके