श्रीलंकाई कप्तान Chamari Athapaththu ने 7 विकेट लेकर रचा इतिहास, हैट्रिक से ढेर कर दी इंडोनेशिया टीम
श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते इंडोनेशिया को 75 रन से शिकस्त दी।

श्रीलंका टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते इंडोनेशिया को 75 रन से शिकस्त देकर विमंस एशिया कप 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 125 रन चेज करने उतरी इंडोनेशिया टीम अथापथु की खतरनाक गेंदबाजी के चलते महज 49 रन पर ही सिमट गई।
अथापथु ने 3.3 ओवर में पांच रन दिए और 7 विकेट चटकाए। 19वें ओवर में उन्होंने हैट्रिक लेकर इंडोनेशिया टीम को ढेर कर दिया। 7/5 महिला T20 इंटरनेशनल में पांचवां सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन है। महिला T20I में किसी गेंदबाज द्वारा सात या उससे अधिक विकेट लेने का यह केवल छठा मौका है।
महिला T20I में बेस्ट बॉलिंग आंकड़े
- लौरा कार्डोसो: 9/4, बनाम ब्राजील (2026)
- रोहमालिया रोहमालिया: 7/0, बनाम इंडोनेशिया (2024)
- फ्रेडरिक ओवरडिज्क: 7/3, बनाम नीदरलैंड्स (2021)
- एलिसन स्टॉक्स: 7/3, बनाम अर्जेंटीना (2022)
- चमारी अथापथु: 7/5, बनाम श्रीलंका (2026)
CHAMARI MAGIC🔥🇱🇰
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) September 2, 2026
What a spell..
Chamari Athapaththu delivers an outstanding 7 wickets for just 5 runs, including a sensational hat-trick! 🎩🔥
A performance to remember👏🏏#ChamariAthapaththu #AsiaCup2026 #SriLankaCricket pic.twitter.com/Grjzm0tre9
सिल्वा ने लगाया अर्धशतक
मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम पर इंडोनेशियाई गेंदबाजों ने दबाव बना दिया। डिफेंडिंग चैंपियन का स्कोर 62/6 हो गया था। इसके बाद निलाक्षिका सिल्वा ने 35 गेंदों पर 50 रन बनाकर पारी को संभाला। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 सिक्स भी लगाया। श्रीलंका ने अपने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 124 रन बनाए।
लगातार विकेट गंवाए
125 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडोनेशियाई टीम कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना पाई। श्रीलंका ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। अथापथु ने पावरप्ले में दोनों ओपनर्स मारिया कोराजोन और रहमावती पंगेस्तुती के साथ-साथ इंडोनेशियाई कप्तान नी पुतु आयु नंदा सकारिनी को भी आउट किया।
उन्होंने हैट्रिक लेकर मैच खत्म किया और इंडोनेशिया की टीम को 18.3 ओवर में 49 रन पर समेट दिया। काव्या कविंडी, सुगंधिका कुमारी और कविशा दिलहारी के खाते में भी 1-1 विकेट आया। श्रीलंका ने इस एशिया कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और फिलहाल ग्रुप B में सबसे ऊपर है।
