गर्लफ्रेंड समरीन कौर पर अर्शदीप सिंह ने सरेआम लुटाया प्यार, रिश्ते पर लगा दी मुहर!
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है! ...और पढ़ें
-1785071948463_m.webp)
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर
HighLights
आईपीएल 2026 के दौरान साथ नजर आए
इंग्लैंड दौरे पर खेलते दिखे थे अर्शदीप सिंह
अर्शदीप ने 18 वनडे और 91 टी20I मैच खेले
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है! आईपीएल 2026 के दौरान अर्शदीप और समरीन को साथ देखा गया था। इस दौरान उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं। अब अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर समरीन के साथ 2 तस्वीरें शेयर की हैं।
इनमें दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में क्रिकेटर ने मॉडल और अभिनेत्री समरीन पर जमकर प्यार लुटाया है। दोनों को एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए देखा जा सकता है। अर्शदीप ने इस प्यारी सी पोस्ट के कैप्शन में My Person लिखा है। फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
ARSHDEEP SINGH WITH SAMREEN KAUR. ❤️
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 26, 2026
- Beautiful pictures! pic.twitter.com/6esB0vLtFi
इंग्लैंड दौरे पर नजर आए थे
अर्शदीप सिंह हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर खेलते नजर आए थे। हालांकि, इस दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा था। भारतीय टीम ने टी20 सीरीज 4-0 से गंवाई थी। वहीं वनडे सीरीज में उन्हें 2-1 से हार मिली थी। टी20 सीरीज में अर्शदीप ने 4 विकेट लिए थे। तीसरे वनडे में सिंह को मौका मिला था, पर वह कोई विकेट नहीं चटका पाए थे।
अर्शदीप के प्रदर्शन पर नजर
इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 18 वनडे की 17 पारियों में 30 विकेट अपने नाम किए हैं। 5/37 इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। वहीं 91 टी20 इंटरनेशनल में इस तेज गेंदबाज ने 135 शिकार किए हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं।