ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे सीरीज के लिए किया वनडे टीम का एलान, मार्नस लाबुशेन को किया बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर ...और पढ़ें

मार्नस लाबुशेन हुए टीम से बाहर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में लगातार संघर्ष कर रहे मार्नस लाबुशे पर आखिरकार गाज गिर ही गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना है।
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का पाकिस्तान दौरा अच्छा नहीं रहा था और वह तीन वनडे में सिर्फ 24 रन ही बना पाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ जून में खेली गई सीरीज में भी उनके बल्ले से सिर्फ एक ही अर्धशतक निकला था। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे।
इन दो खिलाड़ियों की हुई वापसी
वैसे भी टीम में मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की वापसी हो रही है तो लाबुशेन के लिए जगह नहीं बन रही थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 डेब्यू में दमदार खेल दिखाने वाले ऑलराउंडर जोएल डेविस को भी टीम में चुना है और वह अपना वनडे डेब्यू करते हुए भी दिखाई दे सकते हैं। मई में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के खिलाड़ी ओली पीक की जगह टीम में बरकरार है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेलेंगे स्टार्क और कमिंस
जोश हेजलवुड दोनों सीरीजों में दिखाई देंगे, लेकिन पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेलेंगे। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में मार्श जिम्बाब्वे दौरे पर टीम की कप्तानी करेंगे।
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
पैट कमिंस (कप्तान, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ), मिचेल मार्श (जिम्बाब्वे सीरीज के लिए कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टानलेक, मिचेल स्टार्क (साउथ अफ्रीका सीरीज), एडम जैम्पा।
