विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भगवा कुर्ता, माथे पर तिलक और पूजा की थाली, भारतीय संस्कृति में रंगे नजर आए कैमरन बैनक्रॉफ्ट; खास अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:31 PM (IST)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने अपना 34वां जन्मदिन हिंदू रीति-रिवाजों के साथ मनाया, जिसमें उन्होंने कुर्ता पहना और माथे पर तिलक लगाया। 

कैमरन बैनक्रॉफ्ट

कैमरन बैनक्रॉफ्ट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2018 में केपटाउन टेस्ट मैच में हुए सैंडपेपर गेट मामले के आरोपी कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान वे पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में रंगे हुए नजर आए, जहां बैनक्रॉफ्ट ने कुर्ता पहना हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं।

बैनक्रॉफ्ट, जिन्हें सैंडपेपर मामले में नौ महीने के लिए क्रिकेट से बैन किया गया था, उन्होंने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की, तो ये चर्चा का विषय बन गई। कैमरन ने पूजा थाली सजाई और फिर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान ने माथे पर तिलक लगाए हुए दिखाई दिए।

कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने खास अंदाज में मनाया जन्मदिन

बैनक्रॉफ्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान वे हिंदू रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूजा की थाली सजाई। उनकी थाली में दिया, तिलक और कुमकुम रखा हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया और कुर्ता पहने हुए थे, जिससे वे पूरी तरह से भारतीय संस्कृति में रंगे हुए दिखाई दे रहे हैं। जन्मदिन की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अपना 34वां जन्मदिन मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Cameron Bancroft (@cbancroft4)

 

बैनक्रॉफ्ट फिर चर्चा में आए

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मना ख्वाजा ने हाल ही में खुलासा किया था 2018 वाले सैंडपेपर मामले के बारे में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को जानकारी थी। इसको लेकर पैट कमिंस और अन्य क्रिकेटरों ने सिरे से खारिज कर दिया था। दूसरी तरफ इस मामले में तीन खिलाड़ियों को सजा हुई थी, जिसमें डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और बैनक्रॉफ्ट शामिल थे। बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए क्रिकेट से पूरी तरह बैन कर दिया गया था।

बैनक्रॉफ्ट ने ख्वाजा को ठहराया था सही

दूसरी तरफ वॉर्नर और स्मिथ पर एक साल का इंटरनेशनल बैन लगा। वॉर्नर पर लाइफटाइम लीडरशिप का भी बैन लगा था लेकिन 2024 में उसे हटा दिया गया था। बैनक्रॉफ्ट ने भी अब ख्वाजा के आरोपों को सही ठहराया है और उन्होंने भी खुलासा किया कि पूरी टीम को इसकी जानकारी थी। उनके अलावा वॉर्नर ने भी ख्वाजा का समर्थन किया था।

यह भी पढ़ें- साइमन हार्मर ने ध्वस्त किया 130 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम

यह भी पढ़ें- Asia Cup Rising Stars में भारत-नेपाल मैच को कैसे देखें लाइव? एक्शन में दिखेंगे वैभव-अभिषेक; 13 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।