विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश दौरे को लेकर हरकत में आया BCCI, वनडे और टी20 सीरीज विवाद सुलझाने की कोशिश में जुटा बोर्ड

Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:28 PM (GMT+05:30)

भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर BCCI ने सरकार से बातचीत करने का फैसला किया है, जो पिछले साल राजनीतिक तनाव के कारण रद्द हो गया था।

भारत बनाम बांग्लादेश

भारत बनाम बांग्लादेश

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के बांग्लादेश दौरे का भविष्य अभी भी अंधेरे में है। टीम इंडिया को पिछले साल ही बांग्लादेश का दौरा करना था, जहां तीन वनडे और उतने ही टी20 मैच खेले जाने थे। भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय टीम वहां खेलने के लिए नहीं गई थी। भारत सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इसको लेकर हरकत में आ गई है।

सूत्रों की मानें, तो बीसीसीआई ने बांग्लादेश के दौरे को लेकर सरकार से बातचीत करने का फैसला किया है। बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सीरीज के लिए अगस्त सितंबर की विंडो निकाली है। इसके लिए उन्होंने तारीख भी निर्धारित कर लिया है। हालांकि, ये दौरा भारत सरकार की अनुमति पर ही निर्भर करता है।

BCCI सरकार से करेगा बातचीत

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया कि बोर्ड इस समय अपने स्तर पर कोई निर्णय नहीं ले सकता। वे सरकार से अनुमति और दिशा-निर्देश मांगेंगे। अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही सरकार से बात की जाएगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बीसीसीआई को पत्र लिखा है और दोनों बोर्ड लगातार संपर्क में हैं। जल्द ही स्थिति और साफ होने की उम्मीद है।

BCB के मुताबिक सीरीज का शेड्यूल

BCB ने 29 अगस्त से 15 सितंबर के बीच सफेद गेंद की सीरीज के लिए विंडो रखी है। इसमें तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल हैं। वनडे 1, 3 और 6 सितंबर को, जबकि टी20 9, 12 और 13 सितंबर को होने वाले हैं। भारतीय टीम 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचने वाली है। हालांकि, पूरा दौरा भारत सरकार की मंजूरी पर निर्भर है।

भारत को 2025 में करना था दौरा

दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में पिछले कुछ महीनों में काफी खटास आई। जनवरी में कोलकाता नाइट राइडर्स को बीसीसीआई के निर्देश पर बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 टीम से रिलीज करना पड़ा था। मुस्तफिजुर को दिसंबर 2025 की नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा था कि यह फैसला दोनों देशों में हाल की घटनाओं के मद्देनजर लिया गया।

इसके बाद बांग्लादेश में तीखी प्रतिक्रिया हुई। बीसीबी ने 2026 टी20 विश्व कप के लिए भारत न आने का फैसला किया। सुरक्षा चिंताओं और अपनी सरकार की सलाह का हवाला देते हुए उन्होंने ICC से मैच भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग भी की। बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल के प्रसारण और प्रचार पर अनिश्चितकालीन रोक लगा दी।

यह भी पढ़ें- सिराज का रौद्र रूप, लगाई छक्कों की हैट्रिक: टीम इंडिया ने जीता अभ्यास मैच, 15 अगस्त से होगा असली इम्तिहान

यह भी पढ़ें- 'मुझे लोग बलि का बकरा बना रहे', खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर आरोपों में घिरे वीवीएस लक्ष्मण ने तोड़ी चुप्पी