विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्‍यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे भुवनेश्‍वर कुमार, वैभव सूर्यवंशी से होगी रोमांचक टक्‍कर; कीवी गेंदबाज का खुलासा

Published: Sat, 10 Oct 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

लॉकी फर्ग्युसन के मुताबिक न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए भुवनेश्वर कुमार सबसे बड़ा खतरा होंगे।

भुवनेश्वर कुमार और वैभव सूर्यवंशी

भुवनेश्वर कुमार और वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नितिन नागर, जागरण नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने 22 अक्टूबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा बताया है। भुवनेश्वर को चार साल बाद भारत की टी-20 टीम में जगह मिली है और उन्होंने अपना अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी 2022 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध ही खेला था।

फर्ग्युसन ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा आयोजित वार्ता में ‘दैनिक जागरण’ के प्रश्न पर कहा, नई गेंद को स्विंग कराने और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की क्षमता भुवनेश्वर को बेहद खास बनाती है। वह विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं।

वह नई गेंद से स्विंग कराते हैं और डेथ ओवरों में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं। अगर मैं युवा भारतीय तेज गेंदबाज होता और किसी अनुभवी खिलाड़ी से सीखना चाहता, तो भुवनेश्वर मेरी सूची में सबसे ऊपर होते। वह दबाव में शांत रहते हैं।

फर्ग्युसन ने भुवनेश्वर को बताया न्यूजीलैंड टीम के लिए खतरा

चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी उनके करियर के लिए शानदार है और वह निश्चित रूप से न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम के लिए बड़ा खतरा होंगे। आइपीएल के बीते दो सत्रों में उन्होंने बेंगलुरु के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में शानदार गेंदबाजी की है, जहां गेंदबाजी करना आसान नहीं होता है। उन्हें उम्मीद है कि भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

न्यूजलैंड के तेज गेंदबाजों पर रहेगा दारोमदार

न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज में सात तेज गेंदबाज चुने हैं। इस पर फर्ग्युसन ने कहा कि टी-20 क्रिकेट में गति हमेशा अहम भूमिका निभाती है। भारत के कुछ मैदानों पर स्पिनरों को मदद मिलती है, इसलिए टीमें अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरती हैं। न्यूजीलैंड के पास इस समय तेज गेंदबाजी में काफी गहराई है। पिच पर तेज गेंदबाजी करने से विकेट मिलने की संभावना रहती है।

भारत और न्यूजीलैंड के पांच वनडे मैचों के बाद दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इन दोनों सीरीज के बीच तैयारी को लेकर काफी कम समय है। इस पर फर्ग्युसन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार बढ़ता कार्यभार गंभीर चुनौती है। मैचों के दौरान खिलाड़ियों को अपनी शारीरिक क्षमता की पूरी सीमा तक जाना पड़ता है और इसे लंबे समय तक बनाए रखना आसान नहीं होता।

ऐसे कार्यक्रम में खिलाड़ियों को आराम देने और रोटेशन की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, हर मैच जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना भी जरूरी है। फर्ग्यूसन के मुताबिक, क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और मैचों की संख्या खेल के लिए सकारात्मक है, लेकिन खिलाड़ियों को थकान और चोट से बचाते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुनिश्चित करना कोचिंग स्टाफ के लिए बड़ी चुनौती है।

फर्ग्युसन ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कही ये बात

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की फर्ग्युसन ने जमकर तारीफ की. इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वह उच्च गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं। मैंने आइपीएल में उनके खिलाफ खेला है और उनकी प्रतिभा से पूरी टीम अच्छी तरह परिचित है। वैभव के लिए न्यूजीलैंड में खेलना और अलग-अलग परिस्थितियों को समझना रोमांचक अनुभव होगा। फर्ग्युसन ने कहा, वैभव अविश्वसनीय प्रतिभा हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके खिलाफ आपको पूरी तैयारी करनी होगी। हालांकि, परिस्थितियां तय करती हैं कि खेल किस तरह आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd T20 Live Score: मयंक यादव ने कराई भारत की वापसी, वेस्‍टइंडीज को दिया तीसरा झटका

यह भी पढ़ें- बांग्‍लादेश ने पहले ही दिन बनाया 300 से ज्‍यादा का स्‍कोर, अफगानिस्‍तान ने अंत में की दमदार वापसी