विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

47 साल की उम्र में क्रिकेट के मैदान पर जलवा बिखेरने को तैयार क्रिस गेल, इटालिया टी-10 लीग में इस टीम का बने हिस्सा

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:53 PM (IST)

वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक 47 वर्षीय बल्लेबाज क्रिस गेल इटालिया लीग में खेलते हुए दिखेंगे। वो लीग में वेनिस लाइववायर्स का हिस्सा बने हैं।

इटालिया लीग में खेलेंगे क्रिस गेल

इटालिया लीग में खेलेंगे क्रिस गेल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, वेनिस। वेस्टइंडीज के दिग्गज 47 साल केबल्लेबाज क्रिस गेल आगामी इटालिया टी-10 लीग में वेनिस लाइववायर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। गेल के जुड़ने से फ्रेंचाइजी को उनका अपार अनुभव और विस्फोटक बल्लेबाजी का फायदा मिलेगा।

गेल के टीम से जुड़ने से वेनिस लाइववायर्स की लोकप्रियता और अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। फ्रेंचाइजी आगामी प्रतियोगिता के लिए अपनी टीम को मजबूत करने में जुटी है।

गेल लीग में खेलने को उत्सुक

गेल ने कहा कि मैं इटालिया टी-10 लीग के लिए वेनिस लाइववायर्स का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। टी-10 क्रिकेट एक रोमांचक प्रारूप है और मैं इटली के प्रशंसकों का मनोरंजन करने तथा इस सफर का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।

वेनिस लाइववायर्स के चेयरमैन मोहित ने कहा कि क्रिस गेल जैसे वैश्विक क्रिकेट आइकन का हमारी फ्रेंचाइजी से जुड़ना गर्व का क्षण है। उनका अनुभव और व्यक्तित्व टीम के लिए काफी अहम साबित होगा।

यह भी पढ़ें- पिता वीरेंद्र सहवाग से किया वादा निभाया, आर्यवीर ने UAE के खिलाफ मचाया कोहराम; मैच के बाद किया खुलासा

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: आखिरी दो वनडे से बाहर होंगे गिल समेत ये खिलाड़ी, तीन नए प्लेयर्स की होगी टीम में एंट्री; बदल जाएगा कप्तान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।