Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हार्दिक पांड्या बनेंगे IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी? CSK ने दिया बड़ा ऑफर, मुंबई की एक शर्त पर अटकी डील

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:48 PM (IST)

    आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबरें हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें खरीदने में गहरी दि ...और पढ़ें

    हार्दिक पांड्या

    हार्दिक पांड्या

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या के मुंबई छोड़ने की खबरें सामने आने लगी थी। हार्दिक ने मुंबई की तीन सीजन में कप्तानी की, जिसमें एमआई का सबसे सफल सीजन 2025 रहा, जहां वे दूसरे क्वालीफायर तक पहुंचे। 2026 में टीम 9वें स्थान पर रही और इसके बाद ही पांड्या के मुंबई छोड़ने की खबरें सामने आने लगी।

    हार्दिक को लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि राजस्थान रॉयल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स भी हार्दिक को अपने खेमे में शामिल कर सकती है। इन दोनों फ्रेंचाइजियों को कप्तान की भी जरूरत है। अब चेन्नई का भी नाम सामने आया है, जहां पर हार्दिक को लेने के लिए सीएसके पूरा जोर लगा रही है।

    हार्दिक पांड्या को लेकर मुंबई और चेन्नई में चल रही है बात

    हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीएसके हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। मुंबई ने दिग्गज ऑलराउंडर के बदले शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे की मांग की है। हालांकि, चेन्नई म्हात्रे को देने के लिए तैयार नहीं है। म्हात्रे ने सीएसके के लिए ऊपरी क्रम में शानदार बैटिंग की है और टीम को तेज शुरुआत दिलाई है। दूसरी तरफ आयुष घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए ही खेलते हैं, जिसकी वजह से उन्हें एमआई की फ्रेंचाइजी अपने साथ जोड़ना चाहती है।

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार्दिक के बदले दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस को देने के लिए तैयार है। इसके अलावा 10 करोड़ रुपए भी देने के लिए फ्रेंचाइजी तैयार है। हालांकि, दोनों फ्रेंचाइजियों में अभी इस डील को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं हुआ है। अगर हार्दिक चेन्नई में जाते हैं, तो टीम को एक सीम बॉलिंग का विकल्प मिलेगा और निचले क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    IPL 2026 में हार्दिक का निराशाजनक प्रदर्शन

    हार्दिक का आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। हार्दिक ने आईपीएल के 19वें सीजन में 22.89 की औसत और 138.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 206 रन बनाए थे। अंत के ओवरों में भी उनकी बल्लेबाजी प्रभावित नहीं दिखी थी। उन्होंने 37 गेंदें खेली थी और मात्र 49 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 132.4 का रहा था। गेंदबाजी में भी हार्दिक अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। उन्होंने पूरे सीजन में सिर्फ 4 विकेट हासिल किए।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया पर 'संकट के बादल', जसप्रीत बुमराह समेत 5 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

    यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के लिए वर्ल्ड कप 2027 का क्या है गंभीर-अगरकर का प्लान? पूर्व क्रिकेटर ने खोला ड्रेसिंग रूम के अंदर का राज