विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG 3rd T20I: वैभव सूर्यवंशी की खातिर चढ़ेगी संजू सैमसन की बलि? आखिरी मैच में टीम इंडिया कर सकती 3 बदलाव

Published: Wed, 16 Sep 2026 01:37 PM (IST)

IND vs AFG 3rd T20I: वैभव सूर्यवंशी (vaibhav suryavanshi), वॉशिंगटन सुंदर और यश ठाकुर ने इस सीरीज में कोई मैच नहीं खेला है।

भारत बनाम अफगानिस्‍तान

भारत बनाम अफगानिस्‍तान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले 2 टी20 अपने नाम कर सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम (Afghanistan vs India) गुरुवार को होने वाले आखिरी मुकाबले में बेंच स्‍ट्रेंथ को आजमा सकती है। दूसरे टी20 में जीत के बाद भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने इसके संकेत भी दिए थे।

उन्‍होंने कहा था कि हम चाहते हैं कि बेंच पर बैठे सभी प्‍लेयर विकेट और हालात के आदी हो जाएं और थोड़ी प्रैक्टिस भी कर लें। जो खिलाड़ी बाहर बैठे हैं, यह उनको आजमाने का अच्‍छा मौका है।

सैमसन की बलि चढ़ सकती

पहले टी20 के बाद वरुण चकवर्ती सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी (vaibhav suryavanshi), वॉशिंगटन सुंदर और यश ठाकुर ही हैं जिन्‍होंने इस सीरीज में कोई मैच नहीं खेला है। वैभव का अगर भारत में इंटरनेशनल डेब्‍यू कराना है तो संजू सैमसन (Sanju Samson) की बलि चढ़ सकती है। दूसरे टी20 में संजू ने कमाल की बल्‍लेबाजी की। उन्‍होंने 22 गेंदों पर 57 रन की विध्‍वंसक पारी खेली।

श्रेयस को बनाने होंगे रन

मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ही नजर आ सकते हैं। कप्‍तान अय्यर को रन बनाने होंगे। उन्‍होंने पहले मैच में नाबाद 8 रन और दूसरे मुकाबले में 11 गेंदों पर 11 रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे।
रवि बिश्‍नोई की जगह वॉशिंगटन सुंदर को आजमाया जा सकता है। साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह यश ठाकुर ले सकते हैं। यश ने हाल ही में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG 3rd T20I: हॉटस्टार या सोनी लिव पर नहीं, जानिए फ्री में कहां देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान का आखिरी मैच?

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: सीरीज जीतते ही श्रेयस अय्यर ने किया बड़ा एलान, आखिरी टी20 में वैभव सूर्यवंशी के 'डेब्यू' पर दिया बड़ा हिंट