Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ प्रिंस और सूर्यांश ने किया डेब्यू, वैभव सूर्यवंशी को करना होगा इंतजार

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 05:51 PM (IST)

    आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत के लिए दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। दूसरे मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को पदार्पण करने का मौका नहीं मिला है। ...और पढ़ें

    प्रिंस यादव-सूर्यांश शेडगे-वैभव सूर्यवंशी

    प्रिंस यादव-सूर्यांश शेडगे-वैभव सूर्यवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने दो अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। भारतीय टीम में दो खिलाड़ियों का डेब्यू हो रहा है। टीम इंडिया के लिए आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को डेब्यू करने का मौका मिला है। शेडगे भारत की जर्सी में पहली बार खेलते हुए दिखाई देंगे।

    प्रिंस इससे पहले भारत के लिए वनडे में डेब्यू कर चुके हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। अब वे टी20 में खेलते हुए दिखाई देंगे। इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार स्विंग और यॉर्कर से सभी को प्रभावित किया था, जिसके बाद उनका चयन भारतीय टीम में किया गया।

    प्रिंस यादव ने किया डेब्यू

    प्रिंस यादव इससे पहले भारत के लिए वनडे में डेब्यू कर चुके हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई सीरीज में प्लेइंग-11 में शामिल किया था। अब टी20 में भी इस खिलाड़ी को खेलने का मौका मिला है। उन्होंने आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। प्रिंस ने 14 मैचों में खेलते हुए 16 विकेट अपने नाम किए थे।

    सूर्यांश शेडगे ने भी किया था शानदार प्रदर्शन

    पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में अपनी प्रतिभा से सभी को चौंका दिया था। वे घरेलू क्रिकेट में भी लगातार शानदार खेल दिखा रहे थे। सूर्यांश को टीम में चोटिल नीतिश कुमार रेड्डी की जगह शामिल किया गया है। उन्होंने आईपीएल 2026 में 7 मैचों में खेलते हुए 158 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175.56 का रहा।

    खबरें और भी

    वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

    वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार क्रिकेट फैंस को भी है। हालांकि, उन्हें आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भी शामिल नहीं किया गया है। उनके पदार्पण का इंतजार बढ़ गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें मैच में शामिल करेगा या नहीं।

    आयरलैंड की प्‍लेइंग 11

    टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।

    भारत की प्‍लेइंग 11

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी से कांप रहा है आयरलैंड का नया नवेला खिलाड़ी, कहा- वो बड़ा धमाका कर सकता है

    यह भी पढ़ें- WI vs SL: 149 सालों में पहली बार! रोस्टन चेज और आमरि जंगू ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जोड़ा नया अध्याय