विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद भारत पर गिरी गाज, इस गलती की वजह से ICC ने टीम इंडिया पर ठोका जुर्माना

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:14 PM (GMT+05:30)

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में धीमी ओवर गति के कारण ICC ने भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया है। ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में खेले गए पांचवें वनडे मैच में टीम इंडिया की एक गलती पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कार्रवाई की है। भारत ने पांचवें वनडे में शानदार जीत हासिल की थी और 209 रनों के छोटे स्कोर को डिफेंड किया था लेकिन उस मैच में भारतीय टीम से एक गलती हुई, जिसकी अब सजा मिली है।

क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने टीम इंडिया पर जुर्माना लगाया है। भारत पर ये जुर्माना स्लो ओवर रेट की वजह से लगा है। टीम इंडिया ने धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की, जिससे भारत पर जुर्माना लगाया गया है। गौरतलब हो कि भारत ने मुकाबले को 22 रनों से अपने नाम किया था और इसी के साथ सीरीज को भी 3-1 से जीती थी। अब आईसीसी ने भारत पर सजा का एलान किया है।

ICC ने भारत पर ठोका जुर्माना

भारत ने पांचवें वनडे मैच में धीमी गति से गेंदबाजी की थी, जिसकी वजह से भारतीय टीम पर मैच फीस का 35 प्रतिशत जुर्माना लगा है। आईसीसी ने प्रेस रिलीज कर इस सजा का एलान किया है। आईसीसी ने बताया है कि भारतीय टीम सात ओवर शॉर्ट थी और उन्होंने आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 का उल्लंघन किया है। इसके तहत किसी भी टीम पर अधिकतम मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया जा सकता है।

पांचवें वनडे मैच में कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने मैच रेफरी रंजन मदुगले के सामने अपनी गलती स्वीकार कर लिया। इस वजह से सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी और आईसीसी ने 35 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा दिया।

भारत ने सीरीज की अपने नाम

टीम इंडिया ने पांचवें वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे। भारतीय टीम के लिए ईशान किशन और अक्षर पटेल ने 46-46 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया और 209 रनों के स्कोर को डिफेंड कर दिया। कीवी टीम 187 रनों पर सिमट गई और भारत ने मैच को 22 रनों से अपने नाम कर लिया। मेन इन ब्ल्यू ने इसी के साथ सीरीज को भी 3-1 से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- PAK vs SL: पाकिस्तान गेंदबाजों के सामने बेबस श्रीलंकाई बल्लेबाज, मेजबानों पर मंडराया बड़ी हार का खतरा

यह भी पढ़ें- सुरेश रैना ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे बड़ा ब्रांड, घुटने की चोट को लेकर भी किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।