IND vs SL: ध्रुव जुरैल ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़कर किया अद्भुत कारनामा, हार्दिक पांड्या के खास क्लब में बनाई जगह
Dhruv Jurel Century: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कोलंबो में खेलते हुए ध्रुव जुरैल ने शतक लगाया है। जुरैल के टेस्ट करियर का ये दूसरा शतक है।

ध्रुव जुरैल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेलते हुए शतक लगाया है। उन्होंन कमाल की पारी खेली। ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में अपने करियर का पहला शतक जड़ा था। जुरेल की शतकीय पारी की वजह से टीम इंडिया ने मुकाबले में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
जुरेल सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए और उन्होंने बल्ले से कमाल कर दिया। पहले मैच में वे कुछ खास नहीं कर सके थे, जिसके बाद अब दूसरे मुकाबले में ध्रुव ने शतकीय पारी खेली है। इसी के साथ उन्होंने हार्दिक पांड्या के खास क्लब में जगह बना ली है। जुरैल खास कारनामा करने वाले मात्र दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
ध्रुव जुरैल ने लगाया शतक
जुरैल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेलते हुए शतक लगाया। उन्होंने 170 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। जुरैल ने मुकाबले में सातवें नंबर पर बैटिंग की और शतक लगाया। अपनी इस सेंचुरी के साथ उन्होंने हार्दिक पांड्या के खास क्लब में जगह बना ली है। दरअसल, पांड्या के बाद जुरैल दूसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने नंबर-7 या फिर उससे निचले क्रम पर बैटिंग करते हुए श्रीलंका में शतक लगाया है।
पांड्या ने इससे पहले ये कारनामा 2017 में किया था, जब उन्होंने पल्लेकल में खेलते हुए 108 रन बनाए थे। वे पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे, जिन्होंने श्रीलंका की सरजमीं पर नंबर-7 या फिर उससे निचले क्रम पर खेलते हुए शतक लगाया था। इससे पहले सातवें नंबर या फिर उससे निचले क्रम पर बैटिंग करते हुए आखिरी बार भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में शतक नीतिश कुमार रेड्डी ने लगाया था।
नीतिश कुमार रेड्डी के बाद पहली बार हुआ खास कारनामा
नीतिश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलते हुए शतक लगाया था। उन्होंने ये कारनामा 2024 में किया था। उन्होंने एमसीजी में 114 रनों की पारी खेली थी लेकिन टीम इंडिया जीत हासिल नहीं कर सकी थी। उसके बाद से सातवें या फिर उससे निचले क्रम का कोई भी भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका था। अब जुरैल ने ये कारनामा किया है।
