IND vs SL: ऋषभ पंत की एक पारी और पीछे रह गए गिल-धोनी, कोलंबो में बजाया बैटिंग का डंका
भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी अर्धशतकीय पारी से शुभमन गिल और एमएस धोनी को पीछे कर दिया है।
-1787559899951_m.webp)
ऋषभ पंत ने खेली अर्धशतकीय पारी
HighLights
ऋषभ पंत ने कोलंबो में किया कमाल
ऋषभ पंत ने खेली अर्धशतकीय पारी
पंत ने गिल और धोनी को छोड़ा पीछे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के अहम सदस्य और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ऋषभ पंत ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार पारी खेली। उनकी अर्धशतकीय पारी से भारत को तो मजबूती मिली ही साथ ही पंत ने टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी पीछे कर दिया।
पंत पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरे थे, लेकिन उनके हाथ में चोट लग गई थी। इसी कारण वह वापस चले गए थे। दूसरे दिन उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और अर्धशतक पूरा किया। दूसरे सेशन की पहली ही गेंद पर वह आउट हो गए। पंत ने 89 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली।
गिल को किया पीछे
इस पारी के दौरान पंत ने भारतीय कप्तान गिल को पीछे कर दिया है। पंत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पंत के अब 42 टेस्ट मैचों में 2948 रन हैं। वहीं गिल के इतने ही मैचों में 2917 रन हैं। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 40 टेस्ट मैचों में 2716 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं जिन्होंने 50 मैचों में 2675 रन बनाए हैं। विराट कोहली 46 मैचों में 2617 रन बनाकर पांचवें नंबर पर हैं। उनके बाद यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने 30 टेस्ट मैचों में 2588 रन बनाए हैं।
धोनी से भी आगे निकले
पंत ने सिर्फ गिल को पीछे नहीं किया है बल्कि वह एमएस धोनी से भी आगे निकल गए हैं। वह भारत के बाहर और किसी न्यूट्रल वेन्यूज पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विशुद्ध विकेटकीपर बन गए हैं। पंत ने इस पारी के दौरान 2500 का आंकड़ा पार किया। इस मामले में धोनी को पंत ने पीछे कर दिया है। धोनी के भारत से बाहर और न्यूट्रल स्थान पर टेस्ट में 2496 रन हैं। पंत ने ये काम धोनी से बेहतर औसत के साथ भी किया है। पंत का औसत इस दौरान 42 है तो वहीं धोनी का 32.84 है।
