विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: बेईमानी पर उतरे श्रीलंकाई गेंदबाज! ऋषभ पंत को दोबारा चोट पहुंचाने की कोशिश, बल्लेबाज ने छत पर छक्का मार दिया जवाब

Updated: Mon, 24 Aug 2026 11:17 AM (GMT+05:30)

ऋषभ पंत को कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन बाउंसर पर चोट लग गई थी। आज वह जब दोबारा बैटिंग करने आए तो श्रीलंकाई गेंदबाज बार-बार उन्हें बाउंसर फेंककर परख रहे हैं।

ऋषभ पंत ने दिखाया दम

ऋषभ पंत ने दिखाया दम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को पहले दिन चोट लग गई थी। इसी कारण वह बाहर चले गए थे। हालांकि, अब उनकी चोट ठीक है और वह दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे हैं। वापसी करते हुए पंत ने ऐसा शॉट मारा की गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया।

इस छक्के की एक खास बात है। पंत ने ये छक्का जिस तरह की गेंद पर मारा कल उसी तरह की गेंद पर वह चोटिल हो गए थे। जब खिलाड़ी जिस गेंद पर चोटिल होता है तो उसके मन में उसे लेकर डर सा लगता है, लेकिन पंत के साथ ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने उसी गेंद पर छक्का मारा और ऐसा मारा की गेंद को स्टेडियम की छत पर पहुंचा दिया।

कुमारा को बनाया शिकार

पंत चोट से वापसी कर रहे हैं। ऐसे में श्रीलंकाई गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने उनके खिलाफ कल वाली रणनीति अपनाई। उन्होंने पंत को फिर शॉर्ट गेंद से परखना चाहा। 90वें ओवर की पांचवीं गेंद कुमारा ने बाउंसर फेंकी और पंत ने घूमकर उस पर पुल करते हुए छक्का मार दिया। ठीक उसी अंदाज में जिस तरह से वह कल चोटिल हुए थे। इसी तरह की गेंद पर पंत ने पुल करना चाहा था और गेंद उनके हाथ में लग गई थी। जिसके कारण वह बाहर चले गए थे।

आज पंत ने जो शॉट खेला वो बेहद दमदार था और स्टेडियम की छत पर चला गया था। इससे पता चलता है कि पंत की चोट अब पूरी तरह से ठीक हो गई है। अगर तकलीफ होती तो इतना दमदार शॉट नहीं खेल पाते।

 

बाउंसर से परख हैं गेंदबाज

पंत आक्रामक बल्लेबाज हैं और उसी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। श्रीलंकाई गेंदबाज उन्हें बार-बार बाउंसर और शॉर्ट गेंद फेंककर परख रहे हैं, लेकिन पंत मजबूती से टिके हुए हैं। टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक जाना है तो पंत के बल्ले का रन उगलना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाज के बाद अपनों से ही घिरे यशस्वी जायसवाल, भारतीय कोच ने बताई बल्लेबाज की गलती

यह भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़ने पर जडेजा ने लगाई यशस्वी जायसवाल को डांट, कह डाली चुभने वाली बात