IND vs ZIM: कौन हैं अशोक शर्मा? जिम्बाब्वे के खिलाफ किया डेब्यू, IPL में दिखा चुके हैं अपनी रफ्तार का कहर
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच हरारे में खेला जा रहा है। पहले मुकाबले में भारत के लिए तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने डेब्यू किया है। ...और पढ़ें

अशोक शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए अशोक शर्मा ने डेब्यू किया। वे पहली बार भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। राजस्थान में जन्मे इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में अपनी रफ्तार का कहर दिखाया था। उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए आईपीएस 2026 की सबसे तेज गेंद फेंकी थी।
उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया था। अब उन्हें पहले मुकाबले में ही डेब्यू करने का मौका मिला है। अशोक ने अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया था। आईपीएल के दौरान भी उनकी खूब चर्चा हुई थी। अब वे भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं। अगर पहले मैच की बात करें, तो भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
कौन हैं अशोक शर्मा?
अशोक शर्मा का जन्म राजस्थान में 17 जून 2002 को हुआ था। वे घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। गुजरात की तरफ से आईपीएल में डेब्यू करने से पहले वे कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रहे थे। हालांकि, उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने गुजरात में आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच खेला। अशोक ने अपना आईपीए डेब्यू पंजाब किंग्स के खिलाफ किया था।
अशोक शर्मा का करियर
अशोक शर्मा ने अपने करियर में कुल 16 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 28 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने गुजरात के लिए आईपीएल में 6 मैच खेलते थे, जिसमें 6 विकेट हासिल किए थे। 4 फर्स्ट क्लास मैचों में उनके नाम पर 14 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा 8 लिस्ट ए मैचों में भी खेलते हुए अशोक ने 14 विकेट अपने नाम किए हैं।
खबरें और भी
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
जिम्बाब्वे की पहले टी20 के लिए प्लेइंग-11
ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
यह भी पढ़ें- WTC Final 2027 Venue: ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का शेड्यूल किया जारी, इस मैदान पर होगी खिताबी जंग
यह भी पढ़ें- IND vs ZIM 1st T20I LIVE: मयंक यादव की वापसी पर कहर बरपाती गेंदबाजी, मुश्किल में जिम्बाब्वे की टीम