विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs SL: आशिता फर्नांडो के साथ विवाद पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी, सरेआम कहा- 'जवाब मिलेगा'

Updated: Mon, 24 Aug 2026 01:06 PM (GMT+05:30)

Yashasvi-Asitha Controversy: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंकाई गेंदबाज आशिता फर्नांडो के साथ हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और अपना पक्ष रखा है।

यशस्ली जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

यशस्ली जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंकाई गेंदबाज आशिता फर्नांडो से विवाद हो गया था। इस विवाद को लेकर यशस्वी चारों तरफ से घिर रहे हैं और व्यवहार को लेकर उनकी आलोचना हो रही है। अब यशस्वी ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है।

यशस्वी ने फर्नांडो के एक ही ओवर में तीन चौके मारे। इसके बाद वह बोल्ड हो गए। यशस्वी जब पवेलियन लौट रहे थे तब फर्नांडो ने उनसे कुछ कहा। यशस्वी को गुस्सा आ गया और वह फर्नांडो से भिड़ बैठे। इस दौरान दोनों के बीच थोड़ी धक्का-मुक्की भी हो गई। यशस्वी का यही व्यवहार उनकी आलोचना का कारण बना रहा है।

पोस्ट पर दिया जवाब

एक बेवसाइट ने अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन दिया, "क्या यशस्वी ने लाइन क्रॉस की है?" इसे पढ़ने के बाद यशस्वी को गुस्सा आ गया और वह अपने आप को रोक नहीं पाए। उन्होंने इस पोस्ट के जवाब में लिखा, "अगर आपको नहीं पता कि उसने क्या कहा था तो प्लीज फैसला मत कीजिए। अगर कोई भी लाइन क्रॉस करेगा तो हमें बताना पड़ेगा कि ये भारत है जो लड़ाई भी करेगा और जवाब भी देगा।"

यशस्वी इस पारी में अर्धशतक से चूक गए थे। उन्होंने 45 रनों की पारी खेली थी। लड़ाई के दौरान कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने दोनों को ही अलग कर मामले को सुलझाया था।

Yashasvi Jaiswal

हो रही है आलोचना

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशू कोटक ने दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात मानी थी कि यशस्वी को बहस के दौरान गेंदबाज के इतने करीब नहीं जाना था। वहीं कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने पहले टेस्ट मैच का हवाला देते हुए कहा था कि अगर आप बर्दाश्त नहीं कर सकते तो फिर वो काम खुद मत कीजिए। जडेजा ने पिछले मैच में यशस्वी के निरोशन डिकवेला पर किए गए कमेंट्स को देखते हुए ये बात कही थी।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: ऋषभ पंत के साथ हैं भगवान! आउट होने से बाल-बाल बचे भारतीय बल्लेबाज, Video देख रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें- IND vs SL: बेईमानी पर उतरे श्रीलंकाई गेंदबाज! ऋषभ पंत को दोबारा चोट पहुंचाने की कोशिश, बल्लेबाज ने छत पर छक्का मार दिया जवाब