IND vs ENG 1st T20I Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का पहला टी20I मैच देख सकते हैं? पूरी डिटेल्स करें नोट
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे खे ...और पढ़ें

IND vs ENG 1st T20I Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का पहला टी20I मैच देख सकते हैं?
HighLights
IND vs ENG 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज कब से शुरू होगा?
कितने बजे से शुरू होगा इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का पहला टी20आई मैच?
फ्री में कहां देख सकते हैं इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का पहला टी20आई मैच?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। England vs India 1st T20I Live Streaming: वर्ल्ड नंबर 1 टी20आई टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों वाली टी20आई सीरीज खेलेगी। पांच मैचों की टी20आई सीरीज इंग्लैंड में खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 1 जुलाई , बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा।
आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20आई सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद इंडिया का अगला मिशन इंग्लैंड पर जीत हासिल करना है। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंडिया से मिली 7 रन की करीबी हार के बाद टी20आई फॉर्मेट में नहीं खेला है।
अब इंग्लिश टीम की नजरें अपने घर में भारत से पुराना हिसाब बराबर करने पर होगी, जबकि इंडिया की नजरें श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली टी20आई सीरीज जीतने पर होगी। ऐसे में जानते हैं इंडिया वर्सेस इंग्लैंड के पहले टी20आई मैच से जुड़ी अहम डिटेल्स।
IND vs ENG 1st T20I मैच कब खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 1 जुलाई, बुधवार को खेला जाएगा।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का पहला टी20आई मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम इंग्लैंड का पहला टी20आई मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा।
India vs England का पहला टी20आई मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
इंडिया वर्सेसे इंग्लैंड का पहला टी20आई मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड का पहला टी20I मैच का टॉस कब होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड के पहले टी20आई मैच का टॉस 9 बजकर 30 मिनट पर होगा।
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड के पहले टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकेंगे?
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड के पहले टी20आई मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर नहीं, बल्कि जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
खबरें और भी
टीवी पर भी फ्री में डीडी नेशनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा भारत बनाम इंग्लैंड मैच से जुड़ी खबरों के लिए आप दैनिक जागरण की वेबसाइट पर लाइव कवरेज देख सकते हैं।
IND vs ENG T20I 2026 का पूरा शेड्यूल
1 जुलाई 2026- पहला टी20आई मैच, रात 10 बजे से
4 जुलाई 2026- दूसरा टी20आई मैच, रात 7 बजे से
7 जुलाई 2026-तीसरा टी20आई मैच, रात 10 बजे से
9 जुलाई 2026-चौथी टी20आई मैच, रात 10 बजे से
11 जुलाई 2026- पांचवां टी20आई मैच, रात 7 बजे से
इंडिया और इंग्लैंड की दोनों टीमें-
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेटेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड।