विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs UZB W: दीपिका के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को दी पटखनी, 19-0 से जीता मुकाबला

Published: Sun, 20 Sep 2026 12:30 PM (IST)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स-2026 की शानदार शुरुआत करते हुए उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। इस एकतरफा मुकाबले ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को उज्बेकिस्तान को एक तरफा मुकाबले में 19-0 से हराते हुए एशियन गेम्स-2026 की शानदार शुरुआत की है। टीम की इस जीत में दीपिका ने आठ गोल दागे। उज्बेकिस्तान का डिफेंस भारत के लगातार हमलों के सामने बेबस नजर आया और गोल पर गोल खाता रहा।

भारत ने शुरुआत से ही गोलों की बारिश कर दी। भारत के लिए दीपिका (8वें, 22वें, 25वें, 33वें, 36वें, 38वें, 41वें, 54वें मिनट) ने सबसे ज्यादा गोल किए। उनके अलावा लालरेम्सियामी (7वें), इशिका (11वें, 42वें, 54वें), बलजीत कौर (12वें), नेहा (18वें), नवनीत कौर (23वें, 45वें), लालथंतलुंगी (43वें, 51वें) और साक्षी राणा (43वें) ने भी गोल किए। भारत अपना अगला मैच सोमवार को इंडोनेशिया के खिलाफ खेलेगा।

पहले हाफ में आठ गोल

भारतीय टीम ने उज्बेकिस्तान के डिफेंस को छकाते हुए पहले हाफ में ही आठ गोल दाग दिए। इसकी शुरुआत लालरेम्सियामी के करीबी रेंज से किए गए फील्ड गोल से हुई। इसके एक मिनट बाद उन्होंने बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद इशिका ने सुनेलिता टोप्पो के पास पर सर्कल के बाईं ओर से शानदार फिनिश के साथ गेंद को नेट में डाला। एक मिनट बाद ही बलजीत ने स्कोर 4-0 कर दिया और फिर नेहा ने एक और फील्ड गोल करके अपना नाम स्कोरशीट में दर्ज कराया।

इसके बाद दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर पर जबरदस्त ड्रैग फ्लिक से अपना दूसरा गोल किया और स्कोर 6-0 कर दिया। नवनीत ने भी फील्ड गोल करके स्कोरशीट में अपना नाम लिखवाया और फिर दीपिका ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को पहले हाफ में 8-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

आखिरी दो क्वार्टर में हुई बुरी हालत

शुरुआती दो क्वार्टरों में गोल पर गोल झेलने वाली उज्बेकिस्तान की टीम की कोशिश थी कि वह भारत को और गोल करने से रोके, लेकिन ऐसा वो कर नहीं पाई और आखिरी के दो क्वार्टरों में दो उसने और ज्यादा गोल खाए। भारतीय टीम ने आखिरी दो क्वार्टर में 11 गोल दागे।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live: शूटिंग में भारत को मिला एक मेडल, इलावेनिल  ने सिल्वर पर किया कब्जा; शेफाली वर्मा ने ठोका शतक

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत को मिला एक और मेडल, इलावेनिल ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता सिल्वर