RCB ने ब्रांड वैल्यू के मामले में तोड़े सभी रिकॉर्ड, मुंबई-चेन्नई भी कभी नहीं कर पाई ऐसा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 31.2 करोड़ डॉलर से अधिक की ब्रांड वैल्यू के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी बन गई है। ...और पढ़ें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दो बार की आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाली फ्रेंचाइजी बन गई है। आरसीबी ने ब्रांड वैल्यू के मामले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।
उसकी ब्रांड वैल्यू 31.2 करोड़ डॉलर (करीब 2,984 करोड़ रुपये) से अधिक पहुंच गई है। वहीं, आईपीएल की कुल बिजनेस एंटरप्राइज वैल्यू बढ़कर 20.6 अरब डॉलर (1.97 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गई है। यह जानकारी वैश्विक निवेश बैंक हौलिहान लोकी की 2026 ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट में दी गई है।
RCB ने रचा इतिहास
बेंगलुरु ने 2025 और 2026 में लगातार दो ट्रॉफी अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने अब इतिहास रच दिया है। बेंगलुरु आईपीएल की पहली ऐसी टीम बनी है, जिसकी ब्रैंड वैल्यू 300 मिलिनय डॉलर या उससे अधिक पहुंची है। इससे पहले कोई भी टीम इस आंकड़े को नहीं छू सकी थी। आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स भी ऐसा नहीं कर सकी थी। अब आरसीबी ने इस आंकड़े को हासिल कर इतिहास रच दिया है।
अगर 2025 की बात करें, तो आरसीबी की ब्रैंड वैल्यू लगभग 270 मिलियन डॉलर (2573 करोड़ रुपए) थी। आईपीएल 2026 के बाद इसमें 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अब उनकी ब्रैंड वैल्यू 2984 करोड़ रुपए हो गई है।
मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर मौजूद
आईपीएल की सबसे अधिक ब्रैंड वैल्यू की टीमों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर मौजूद है। पांच बार के विजेता की ब्रैंड वैल्यू 2525 करोड़ रुपए है। तीसरे नंबर पर आईपीएल की तीन बार विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है। उनकी ब्रैंड वैल्यू 2343 करोड़ रुपए है। चेन्नई सुपर किंग्स लिस्ट में चौथे स्थान पर खिसक गई है, जो आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। उनकी ब्रैंड वैल्यू 2334 करोड़ रुपए है।
खबरें और भी
रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB का कमाल
आईपीएल 2024 तक आरसीबी के पास एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं थी। हालांकि, उन्होंने 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। इसके बाद 2026 में भी उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसी के साथ वे चेन्नई और मुंबई के बाद तीसरी ऐसी टीम बन गए, जिन्होंने लगातार दो बार ट्रॉफी अपने नाम किया।