विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: पहला मैच जीतने के बाद भारत को लगा झटका, ईशान किशन दूसरे मैच से बाहर

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:23 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 10:39 AM (IST)

भारत को दूसरे मैच से पहले झटका लगा है क्योंकि उसके मुख्य बल्लेबाजों में शुमार ईशान किशन को चोट लग गई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन इस मैच में नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

दूसरा टी20 मैच 24 अक्टूबर यानी शनिवार को खेला जाना है। टीम इंडिया ने पहले मैच में जीत हासिल की थी और पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

ग्रोइन चोट से परेशान ईशान 

बीसीसीआई ने बताया है कि ईशान को ग्रोइन में चोट है और इसी कारण वह दूसरा टी20 मैच नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "ईशान किशन लो ग्रेड स्ट्रेन के चलते दूसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। ये चोट उन्हें सीरीज के पहले मैच में लगी थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है।"

पहले मैच में ईशान का बल्ला नहीं था और वह सिर्फ एक रन बनाकर ही आउट हो गए थे।

आगे के मैचों पर संशय

यूं तो बीसीसीआई ने साफ कहा है कि ईशान दूसरे टी20 मैच से बाहर हुए हैं। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि वह ज्यादा मैचों से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह भारत के लिए चिंता की बात है। ईशान को वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया है और आखिरी के दो मैचों के लिए तो वह उप कप्तान बनाए गए हैं। ऐसे में उनकी चोट भारत की परेशानियों में इजाफा कर सकती है।