Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कहर बरपाएंगे जसप्रीत बुमराह! अंग्रेजों के लिए शुरू की खास तैयारी

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:25 PM (IST)

    भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आगामी टेस्ट सीजन के लिए अभ्यास कर रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज व एशियाई खेलों के लिए टीम में शामिल किए गए ...और पढ़ें

    जसप्रीत बुमराह

    जसप्रीत बुमराह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एएनआई, नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आने वाले टेस्ट सीजन के लिए फिर से अभ्यास और कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर लाल गेंद से गेंदबाजी करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के विरुद्ध टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था।

    बुमराह को इंग्लैंड के विरुद्ध 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज और 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए टीम में शामिल किया गया है। बुमराह ने घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के विरुद्ध खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भी हिस्सा नहीं लिया था। यह मैच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं था।

    IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का निराशाजनक प्रदर्शन

    बुमराह का पिछला प्रतियोगी क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल 2026 था। हालांकि यह टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के इस मुख्य तेज गेंदबाज के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा। उन्होंने 13 मैचों में 102.50 की औसत और 8.36 की इकानमी रेट से सिर्फ चार विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1/15 रहा।

    यह उनका अब तक का सबसे खराब आईपीएल सत्र था। हालांकि, बुमराह ने भारत की आईसीसी टी-20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई। वह आठ पारियों में 14 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ENG W vs AUS W: डैनी वायट-हॉज ने बदल दिया महिला टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास, विश्व कप में पहली बार हुआ ऐसा

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जताई बड़ी चिंता, कोच गंभीर को दे डाली चेतावनी