MI Retained IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने रिटेन किए 16 प्लेयर्स, 32.6 करोड़ रुपये लेकर मिनी नीलामी में आएंगे पांच बार के चैंपियन
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 नीलामी से पहले 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया। एमआई के पास 32.6 करोड़ रुपये का पर्स बचा है और उसे 9 स्थान भरने हैं।

मुंबई इंडियंस
HighLights
मुंबई इंडियंस ने 16 खिलाड़ियों को किया रिटेन
मुंबई इंडियंस के पास 32.6 करोड़ रुपये का पर्स बचा
एमआई को 9 स्थान भरने की जरुरत, जिसमें 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को आईपीएल 2027 के लिए अपने रिटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। आईपीएल 2026 में 9वें स्थान पर रहने वाली मुंबई को आगामी सीजन में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
मुंबई इंडियंस को छठे आईपीएल खिताब की तलाश है और इसके मद्देनजर उसने 16 खिलाड़ियों को बरकरार रखा जबकि 14 खिलाड़ियों को रिलीज करने का कड़ा फैसला लिया। एमआई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। आगामी सीजन में किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के हेड कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
बता दें कि मुंबई इंडियंस की नजरें 16 दिसंबर 2026 को गोवा में होने वाली मिनी नीलामी पर लगी हैं, जहां से उसे 9 खिलाड़ियों को चुनना है और इसमें दो विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले साल लचर रहा था और आगामी सीजन में वो सभी को चौंकाते हुए रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम करना चाहेगी।
कितना बचा पर्स
मुंबई इंडियंस के पास आगामी नीलामी के लिए 32.6 करोड़ रुपये का पर्स बचा है। इसमें उसे 9 स्थान भरने हैं, जिसमें दो विदेशी खिलाड़ियों की जगह शामिल है।
रिलीज किए खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस ने कुल 14 खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड से बाहर किया। इनके नाम हैं - अली गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, केशव महाराज, कृष भगत, महिपाल लोमरोर, मयंक मार्कंडे, मयंक रावत, मोहम्मद इजहार, रॉबिन मिंज, रुचित अहिर और ट्रेंट बोल्ट।
रिटेन किए गए खिलाड़ी
अर्शदीप सिंह, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रेयान रिकलटन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्स।
यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या के बाद अब किसके सिर सजेगा मुंबई इंडियंस की कप्तानी का ताज? रेस में 4 नाम शामिल
यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस ने किया नए कोचिंग स्टाफ का एलान, पोलार्ड का साथ देगा टीम इंडिया का पूर्व कोच
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।