विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीरीज जीतने के बाद भी पाकिस्तान को पड़ी लताड़, आईसीसी ने काटी जेब

Published: Mon, 02 Nov 2026 01:14 PM (IST)

ट्राई सीरीज फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी ने झटका दिया है। धीमी ओवर गति के ...और पढ़ें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर लगा जुर्माना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर लगा जुर्माना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को मात देने के बाद जश्न में डूबी पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी ने झटका दे दिया है। आईसीसी ने पाकिस्तानी टीम पर जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना धीमी ओवर गति के कारण लगाया गया है। आईसीसी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 325 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने 48.3 ओवरों में यह टारगेट हासिल कर लिया था।

समय पर पूरे नहीं किए ओवर

हालांकि, पाकिस्तान ने समय पर ओवर पूरे नहीं किए थे और इसी कारण उस पर पांच फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। मेजबान टीम तय समय से एक ओवर पीछे रही थी। आईसीसी की आचार संहिता के मुताबिक, अगर उनकी टीम तय समय में पूरे ओवर नहीं कर पाती है तो जितने ओवर पीछे रही उसके हिसाब से प्रति ओवर पांच फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है।

आईसीसी के बयान के मुताबिक, पाकिस्तानी कप्तान शाहिन शाह अफरीदी ने इस सजा को कबूल किया और इसी के चलते किसी भी तरह की आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

ऐसा रहा था मैच

श्रीलंका ने कुसल मेंडिस की शानदार 131 रनों की पारी के दम पर विशाल स्कोर बनाया था। इसमें पवन रत्ननायके के 77 रनों का भी अहम रोल रहा। मेंडिस ने 128 गेंदों पर 12 चौके और दो छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली। वहीं, पवन ने 65 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 77 रन बनाए।

पाकिस्तान की तरफ से फखर जमां ने शतक जमाया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 99 गेंदों पर 11 चौके और छह छक्कों की मदद से 127 रन बनाए। साद बेग ने 75 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके शामिल रहे। अराफत मिन्हास ने 31 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 61 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- माइक हेसन का 'ऑपरेशन क्लीनअप', रिजवान और इमाम-उल-हक की होगी हमेशा के लिए छुट्टी? पाकिस्तानी कोच ने तैयार की 'ब्लैकलिस्ट'

यह भी पढ़ें- मोहम्मद रिजवान को मिली खुशखबरी, क्रिकेट में वापसी का रास्ता हुआ साफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।