'भारत के लिए गर्व का पल', PM मोदी और राष्ट्रपति ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला टीम को दी बधाई
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप का खिताब जीता, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...और पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी भारतीय महिला टीम को बधाई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी है और टीम की जमकर तारीफ की है। भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका को मात दे आठवीं बार खिताब अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट खोकर 183 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम महज 111 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत के हिस्से 72 रनों से जीत आई। हालांकि, भारत ने ट्रॉफी लेने से इनकार दिया क्योंकि पाकिस्तान के मोहिसन नकवी ये ट्रॉफी दे रहे थे। वह एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष के तौर पर विजेता टीम को ट्रॉफी देने आए थे।
भारत के लिए गर्व का पल
पीएम ने एक्स पर टीम इंडिया के लिए बधाई संदेश लिखा है और एशिया कप जीत को भारत के लिए गर्व का पल बताया है। उन्होंने लिखा, "भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल। एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई। उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार भावना पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तरह से सामने आई। उम्मीद है कि टीम की ये जीत देश के लाखों युवाओं को खेलने और चमकने के लिए प्रेरित करेगी।"
A proud moment for Indian cricket!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2026
Congratulations to the Women’s team on winning the Asia Cup. Their confidence, consistency and remarkable spirit were on full display throughout the tournament.
May this triumph inspire millions of youngsters across the country to play more…
राष्ट्रपति ने भी दी बधाई
वहीं राष्टपति मुर्मु ने भी टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि महिला टीम ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है और उम्मीद जताई है कि टीम ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धियां और भी हासिल करती रहेगी।
Heartiest congratulations to Team India on lifting the Women’s T20 Asia Cup for a record eighth time.
— Vice-President of India (@VPIndia) September 14, 2026
Their unbeaten campaign, exceptional teamwork and unwavering determination throughout the tournament have brought immense pride to the nation.
May this remarkable achievement… pic.twitter.com/uKk0GbPgl9
उन्होंने लिखा, "महिला एशिया कप चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतने पर टीम इंडिया को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। वह पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेलीं और सभी मैच जीती हैं। उन्होंने देश को गर्व करने का मौका दिया है। वह हमारे युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, खासकर हमारी बेटियों के लिए। मुझे यकीन है कि वह इस तरह के और ऐतिहासिक पन्ने लिखेंगी।"
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत, एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी
