Radha Yadav: मुसीबत में फंसी भारत की स्टार क्रिकेटर, NDRF ने बचाया; सोशल मीडिया पर जताया आभार
गुजरात में इन दिनों बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। भारी बारिश के कारण कई लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं। भारतीय महिला क्रिकेटर भी बाढ़ में फंस गई थीं। वडोदरा में बाढ़ के चलते राधा यादव बुरी तरह फंस गई थीं। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने उनकी मदद की। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर NDRF को धन्यवाद दिया है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात में इन दिनों बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। भारी बारिश के कारण कई लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
भारतीय महिला क्रिकेटर भी बाढ़ में फंस गई थीं। वडोदरा में बाढ़ के चलते राधा यादव बुरी तरह फंस गई थीं। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने उनकी मदद की। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर NDRF को धन्यवाद दिया है।
NDRF को धन्यवाद दिया
- राधा यादव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "हम बहुत बुरी स्थिति में फंस गए थे। हमें बचाने के लिए NDR को बहुत-बहुत धन्यवाद।"
- उन्होंने सोशल मीडिया पर जो फोटो लगाई है, उसमें देखा जा सकता है कि पूरा इलाका ही पानी में डूब गए है।
- जहां तक नजर जा रही है पानी ही पानी नजर आ रहा है। बचाव दल लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है।
- सड़के कई फीट पानी में डूब गई हैं। बता दें कि बारिश वडोदरा में विश्वामित्री नदी के तटबंध टूटने से निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में राधा यादव का प्रदर्शन
इंटरनेशनल क्रिकेट में राधा यादव के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 4 वनडे की 4 पारियों में 1 विकेट चटकाया है। इस दौरान उनकी औसत 198.00 की और इकॉनमी 4.99 की रही है। वनडे में उन्होंने 6 रन भी बनाए हैं। इसके अलावा 80 टी20 इंटरनेशनल की 77 पारियों में राधा यादव ने 90 शिकार किए हैं। इस दौरान उनकी औसत 19.62 की और इकॉनमी 6.55 की रही है।
ये भी पढ़ें: ICC Rankings: साउथ अफ्रीका के खिलाफ चमकी ये भारतीय गेंदबाज, टॉप-10 में मारी एंट्री, दीप्ति शर्मा का जलवा बरकरार
इरफान पठान ने दी सलाह
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी वडोदरा की बाढ़ पर अपडेट दिया है। उन्होंने एक्स पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की।
Stay safe, Baroda. Flooding is widespread, so please stay indoors for your own safety.