IND vs NZ: रोहित शर्मा दूसरे वनडे में करेंगे वो कारनामा, जो कोई नहीं कर पाया; वेलिंग्टन का मैदान बनेगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड का गवाह
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में होने वाले दूसरे वनडे में रोहित शर्मा इतिहास रचने के करीब हैं। उन्हें SENA देशों ...और पढ़ें

रोहित शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में शनिवार, 7 नवंबर को दूसरा वनडे मैच खेला जाना है। मुकाबले में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है। रोहित ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में फ्लॉप रहे थे और अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। ऐसे में वे दूसरे मुकाबले में वापसी करना चाहेंगे। रोहित अगर दूसरे मैच में 36 रन बना लेते हैं, तो वे इतिहास रच देंगे।
हिटमैन को जब से भारत के पारी की शुरुआत करने का मौका मिला है, उन्होंने खुद को विश्व के सबसे बेहतरीन ओपनर के रूप में स्थापित किया है। अब उनके पास वेलिंग्टन में होने वाले मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है, जो अब तक कोई दूसरा भारतीय नहीं कर सका था। रोहित के पास सेना देशों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 5000 रन बनाने का मौका है।
रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास
रोहित ने सेना देशों में अब तक ओपनर के तौर पर 4,964 रन बनाए हैं। अगर वे 36 रन दूसरे मैच में बना लेते हैं, तो वे सेना देशों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर पांच हजार रन पूरे कर लेंगे। रोहित अगर ऐसा कारनामा कर लेते हैं, तो वे पहले भारतीय ओपनर बन जाएंगे। रोहित से पहले किसी भी भारतीय सलामी बल्लेबाज ने ये कारनामा नहीं किया है। हिटमैन के पास पहले मैच में भी इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका था लेकिन वे अपना खाता भी नहीं खोल सके थे और आउट हो गए थे।
21 हजार रन बनाने का मौका
कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसमें से एक मुकाबला खेला जा चुका है। अगर हिटमैन बाकी चार मैचों में 348 रन बना लेते हैं, तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 21 हजार रन बना लेंगे। वे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के बाद भारत के लिए 21 हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बनेंगे।
भारत सीरीज में आगे
ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम मात्र 185 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने विराट कोहली (74) के अर्धशतक के दम पर पांच विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।