भारत के खिलाफ 'एके-47' सेलिब्रेशन करने वाले साहिबजादा फरहान बने पाकिस्तान के नए T20I कप्तान, आगा की हुई छुट्टी
एशियन गेम्स में पाकिस्तान को सिल्वर मेडल दिलाने वाले साहिबजादा फरहान को टी20 टीम का परमानेंट कप्तान बनाया गया है। उन्होंने सलमान अली आगा की जगह ली है।

साहिबजादा फरहान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को सिल्वर मेडल दिलाने वाले साहिबजादा फरहान को टी20 टीम का परमानेंट कप्तान बनाया गया है। फरहान ने एशिया कप 2025 में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ छक्के लगाने के बाद एक वीडियो बनाया था, जिसमें वे अपनी तारीफ कर रहे थे, जिसको लेकर उनकी खूब आलोचना हुई। इसके अलावा उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाकर गन सेलिब्रेशन किया था, जिसकी वजह से फरहान की बहुत चर्चा हुई।
एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने युवा टीम भेजी थी, जिन्हें फाइनल में भारत के हाथों हार का सामना कर सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। हालांकि, पाक टीम ने फाइनल में अच्छा खेल दिखाया और अब सलमान अली आगा की जगह पीसीबी ने फरहान को ही कप्तान बनाने का फैसला किया है।
साहिबजादा फरहान बने कप्तान
सलमान अली आगा की कप्तानी से छुट्टी हो गई है। उनकी जगह फरहान को पीसीबी ने नया कप्तान नियुक्त किया है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का एलान किया है, जिसमें फरहान को ही कप्तान बनाया गया है। आगा को टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है।
सलमान अली आगा की हुई छुट्टी
आगा ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी टीम की अगुवाई की, जहां उन्हें तीन बार भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसमें फाइनल भी शामिल रहा। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम जल्द ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। आगा को कप्तानी ही नहीं बल्कि टी20 टीम में जगह भी गंवा दी है क्योंकि वे आधुनिक बल्लेबाज की तरह बैटिंग करने में सक्षम नहीं हैं। वे तेज स्ट्राइक रेट के साथ रन नहीं बना पाते हैं, जिससे कप्तानी जाते ही उनकी टी20 टीम में जगह भी नहीं पाएगी।
पाकिस्तान की टी20 स्क्वाड
साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मुहम्मद इमरान रंधावा, नसीम शाह, रजाउल्लाह, सैम अयूब, शादाब खान, सूफियान मुकीम।
यह भी पढ़ें- WCL में भारत-पाक महामुकाबला हुआ रद, PCB की 'माफी मांगो' शर्त पर भड़के आयोजक; पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
