Move to Jagran APP

IND W vs SL W: Shafali Verma ने टी20I में हासिल की खास उपलब्धि, अब तक 5 भारतीय ही कर पाए यह कारनामा

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने टी20I में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। 18 रन बनाते ही शेफाली वर्मा ने टी20I में अपने 2000 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाली पांचवीं भारतीय खिलाड़ी हैं। शेफाली से पहले मिताली राज स्मृति मंधाना कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ऐसा कर चुकी हैं। शेफाली अपने बड़े-बड़े हिट के लिए जानी जाती हैं।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Wed, 09 Oct 2024 08:11 PM (IST)
Hero Image
शेफाली वर्मा ने टी20I में पूरे किए 2000 रन।