विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारत को तीसरी बार'... सूर्यकुमार यादव ने कही दिल की बात, टीम इंडिया में वापसी पर क्या बोले?

Published: Mon, 23 Nov 2026 06:04 PM (IST)

टी-20 विश्व कप जीतने के बाद सूर्या की कप्तानी से भी छुट्टी कर दी गई और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान बना दिया गया।

सूर्य कुमार यादव (P.C - Surya Kumar Yadav X)

सूर्य कुमार यादव (P.C - Surya Kumar Yadav X)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्य कुमार यादव फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्या ने बल्ले से धमाकेदार पारी खेली थी। सूर्या ने दो लगातार मैचों में तूफानी अर्धशतक लगाया था। अब सूर्य कुमार यादव की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर है। सूर्य कुमार यादव भारतीय टीम को तीसरी बार टी-20 विश्व कप जीतते देखना भी चाहते हैं।

कोलकाता में सूर्य कुमार यादव ने कहा कि अब तक किसी टीम ने तीन बार टी20 विश्वकप नहीं जीता है, वे भारत को यह उपलब्धि हासिल करते देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इसके अलावा 2028 में ओलंपिक भी है। वे टीम में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

सूर्यकुमार ने आगे कहा कि उनका स्वप्निल क्षण भारत के लिए टी20 विश्वकप जीतना था, एक कप्तान के लिए यह बहुत बड़ी बात होती है. उन्होंने कहा कि कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से आइपीएल जीतना भी सुखद पल था, मुंबई इंडियंस की ओर से लगातार दो बार आइपीएल का खिताब जीतना भी खास था. सूर्या ने कहा कि 30-31 की उम्र में भारतीय टीम में डेब्यू करने के बाद चार-पांच साल में काफी कुछ हासिल कर लेना उनके लिए बड़ी बात है.

टी-20 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं सूर्य कुमार यादव

सूर्य कुमार यादव टी-20 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। टी-20 विश्व कप जीतने के बाद सूर्या की कप्तानी से भी छुट्टी कर दी गई और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम का नया कप्तान बना दिया गया।

T20I में सूर्या ने जड़े हैं चार शतक

सूर्य कुमार यादव ने भारत के लिए एक टेस्ट, 37 वनडे और 113 टी-20 मैच खेले हैं। सूर्य कुमार यादव को टेस्ट और वनडे में ज्यादा मौके नहीं मिले, मगर टी-20 क्रिकेट में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है। 113 टी-20 मैच में उनके नाम 3272 रन है। सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल में चार शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं।

 

यह भी पढ़ें- ICC Rankings: न्यूजीलैंड के 4 गेंदबाजों को बंपर फायदा, सूर्या-संजू भी चमके; हार्दिक-कुलदीप को घाटा

यह भी पढ़ें- IND A vs PAK A: हर्षित राणा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच मचा दंगल, मैच के शुरू होने से अंत तक जोश रहा हाई- Video

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।