विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

युवराज सिंह ने पहले जड़े 6 छक्के फिर डी विलियर्स का दिखा धमाका, दोनों खिलाड़ियों ने तूफानी पारी खेलकर फैंस का किया भरपूर मनोरंजन

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:55 PM (IST)

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ 71 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 छक्के शामिल थे, और भारत चैंपियंस को जीत दिलाई।

एबी डी विलियर्स-युवराज सिंह

एबी डी विलियर्स-युवराज सिंह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) में फैंस को पूर्व दिग्गजों को एक्शन में देखने को मौका मिलता है। इसी कड़ी में भारतीय फैंस को दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह की बैटिंग देखने को मिली। उनके अलावा एबी डी विलियर्स ने भी बल्ले से धमाल मचाया। पहले युवराज सिंह ने बल्ले से तबाही मचाते हुए पुराने अंदाज में 6 छक्के जड़े।

युवराज के बाद डी विलियर्स के बल्ले का जादू देखने को मिला और उन्होंने 70 रनों की पारी खेलकर फैंस का मनोरंजन किया। WCL में भारत चैंपियंस के लिए युवराज ने कमाल की पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाई। इसके बाद डी विलियर्स ने भी अपनी ताकत दिखाई और कप्तानी पारी खेलते हुए साउथ अफ्रीका चैंपियंस को विजयी बनाया।

युवराज सिंह ने ठोके 6 छक्के

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में युवराज सिंह ने बल्ले से तबाही मचा दी। उन्होंने 44 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और छह छक्के शामिल रहे। उनकी पारी की बदौलत ही भारत चैंपियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 196 रनों का स्कोर बनाया। भारत के द्वारा दिए गए 197 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम हासिल नहीं कर सकी और उन्हें 46 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 71 रनों की शानदार पारी के लिए युवराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

एबी डी विलियर्स ने भी मचाया तूफान

वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ रविवार को खेलते हुए मिस्टर 360 ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने 39 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली। इस दौरान पूर्व अफ्रीकी दिग्गज के बल्ले से चार चौके और 5 गगनचुंबी छक्के निकले। उनके अलावा साउथ अफ्रीका के लिए रिचर्ड लेवी ने अर्धशतक लगाया और 8 छक्कों व पांच चौकों की मदद से 87 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज चैंपियंस 145 रनों पर सिमट गई और साउथ अफ्रीका ने मुकाबले को 97 रनों से अपने नाम कर लिया।

 

भारत का अगला मैच कब?

भारतीय टीम का अब अगला मैच 10 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ होना है। टीम इंडिया ने अब तक दो मुकाबले में खेले हैं, जिसमें उन्हें एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा।