Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RCB सहित कई टीमों के लिए दिनेश कार्तिक ने किया अव्वल प्रदर्शन, एक आश हमेशा के लिए रह गई अधूरी

दिनेश कार्तिक ने अपने IPL करियर में 257 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 26.32 की औसत और 135.36 की स्ट्राइक रेट से 4842 रन बनाए। लीग में उनके नाम 22 फिफ्ट भी दर्ज हैं। वह IPL में महेंद्र सिंह धोनी (264) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर हैं। आइए IPL में दिनेश कार्तिक द्वारा खेली गईं कुछ यादगार पारियों के बारे में जानते हैं।

By Abhishek Upadhyay Edited By: Abhishek Upadhyay Updated: Sat, 01 Jun 2024 10:19 PM (IST)
Hero Image
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल में मचाया गदर (PC- Dinesh Karthik X Account)

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपने 39वें बर्थडे पर बड़ा फैसला लिया। तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया। वह हाल ही में IPL 2024 में खेलते हुए नजर आए थे। कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए मैच फिनिशर थे। हालांकि, RCB को अब तक ट्रॉफी नसीब नहीं हुई।

5 अन्य फ्रेंचाइजी से भी खेले

इंडियन प्रीमियर लीग में RCB के अलावा वह 5 अन्य फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा रहे। 2013 में जब मुंबई इंडियंस ने IPL का खिताब जीता तो कार्तिक इस विनिंग टीम का हिस्सा थे। 2014 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा। 2015 में वह RCB और 2016-17 में गुजरात लायंस का हिस्सा रहे। IPL 2018 में कार्तिक कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान बने। कार्तिक की कप्तानी में KKR ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया। IPL 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में RCB ने कार्तिक को अपने साथ जोड़ा था।

यह भी पढ़ें- IND vs BAN Warm Up Match: ऋषभ पंत ने उतरते ही पैदा किया खौफ, दूसरी टीमों की बढ़ गई टेंशन, ठोकी फिफ्टी

IPL में कार्तिक का प्रदर्शन

दिनेश कार्तिक ने अपने IPL करियर में 257 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 26.32 की औसत और 135.36 की स्ट्राइक रेट से 4842 रन बनाए। लीग में उनके नाम 22 फिफ्ट भी दर्ज हैं। वह IPL में महेंद्र सिंह धोनी (264) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर हैं। आइए IPL में दिनेश कार्तिक द्वारा खेली गईं कुछ यादगार पारियों के बारे में जानते हैं।

IPL 2008 में MI के खिलाफ 56* रन

IPL के डेब्यू सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए जीत जरूरी थी। 178 रनों का टारगेट चेज करते हुए दिल्ली एक समय 89 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने नाबाद 56 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई।

IPL 2011 में कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ 69 रन

IPL 2011 में कार्तिक किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। उन्होंने कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 गेंदों पर 69 रन की तूफानी पारी खेली थी। अपनी इस पारी की बदौलत उन्होंने पंजाब को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। कार्तिक अंत के ओवर्स में अपना विकेट गंवा बैठे थे।

IPL 2013 में DC के खिलाफ 86 रन

IPL 2013 में कार्तिक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उन्होंने अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 चौकों की मदद से 86 रन की तूफानी पारी खेली थी। MI ने इस मैच को 44 रन से जीता था।

IPL 2019 में RR के खिलाफ 97* रन

IPL 2019 में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने राजस्थान के खिलाफ अहम मैच में अहम पारी खेली थी। विकेटकीपर बल्लेबाज ने RR के खिलाफ 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन कूट दिए थे। कार्तिक की इस पारी की बदौलत KKR ने 175 रन बनाए थे।

IPL 2022 में DC के खिलाफ 66 रन

IPL 2022 में RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध उम्दा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 34 गेंदों का सामना किया था और 66 रन की पारी खेल दी थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 5 सिक्स ठोके थे। कार्तिक की इस पारी की मदद से RCB ने 189 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 173 रन ही बना पाई थी। मैच जिताऊ पारी के लिए कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

यह भी पढ़ें- Nidahas Trophy: दिनेश कार्तिक ने बांग्लादेश को कराया था नागिन डांस, तूफानी पारी खेल छीन ली थी जीत