Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup से बाहर होने के बाद माइक हेसन की होगी छुट्टी! खिलाड़ियों ने हेड कोच को बताया तानाशाह

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 04:49 PM (IST)

    पाकिस्तान हेड कोच माइक हेसन के खिलाफ खिलाड़ियों ने मोर्चा खोल दिया है। खिलाड़ियों ने उनके ऊपर तानाशाह जैसे व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान की ...और पढ़ें

    पाकिस्तान हेड कोच माइक हेसन

    पाकिस्तान हेड कोच माइक हेसन

    HighLights

    1. सेमीफाइनल में नहीं पहुंची पाकिस्तानी टीम

    2. माइक हेसन के खिलाफ खिलाड़ियों ने खोला मोर्चा

    3. हेसन को पीसीबी दे सकता है चेतावनी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसके बाद सफेद गेंद क्रिकेट के कोच माइक हेसन की जमकर आलोचना हो रही है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान खिलाड़ी हेसन के व्यवहार से परेशान थे। इसको लेकर उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में शिकायत दर्ज कराई थी। अब पीसीबी हेसन के कार्य की समीक्षा कर सकता है।

    सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के अलावा किसी भी टेस्ट प्लेइंग नेशन को नहीं हरा सकी। उन्होंने सुपर-8 तक का रास्ता तय किया लेकिन बेहतर रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके बाद से ही पाकिस्तान में बड़े बदलाव की बातें हो रही हैं। इस बीच सेलेक्टर अलीम डार अपने पद से इस्तीफा दिया।

    माइक हेसन के व्यवहार पर सवाल

    जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों खिलाड़ियों ने हेसन की योजना और टीम प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। प्लेयर्स ने इसके लिए पीसीबी से शिकायत भी की। हालांकि, हेसन को तुरंत हटाए जाने की संभावना बहुत ही कम है। विश्व कप में उनके कार्यों की बोर्ड समीक्षा करेगा और इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। पीसीबी हेसन को इसके लिए चेतावनी भेज सकता है कि एकतरफा निर्णय लेने की वजह से टीम के प्रदर्शन पर इसका प्रभाव पड़ा है।

    रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि हेसन टीम के हर मामले में दखल देते थे। उनके बढ़ते दबदबे की वजह से कप्ताल सलमान अली आगा के लिए भी समस्या पैदा हो गई थी। वे टीम के सभी मामलों को अपने नियंत्रण में रखते थे और यही वजह थी कि सेलेक्टर डार ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

    खबरें और भी

    विश्व कप के दौरान हेसन-आगा की बात

    टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी कोच और कप्तान आगा को बातचीत करते हुए देखा गया। इसमें हेसन आगा से काफी नाराज दिखाई दिए थे। जब ये मामला सामने आया तो पाकिस्तान ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया। हालांकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खिलाड़ियों ने उनके इस तरह के व्यवहार से नाराजगी जताई थी और पीसीबी में शिकायत की थी।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले भगवान की शरण में भारतीय टीम, सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में की पूजा-अर्चना

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 ने दर्शकों की संख्या के रिकॉर्ड तोड़ दिए, भारत में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा