Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तो इसलिए IPL में वापस नहीं लौटे मिचेल स्टार्क, दिल्ली कैपिटल्स को लेकर कही बड़ी बात

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 05:53 PM (IST)

    आईपीएल-2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के कारण रोक दिया गया था। इसी कारण कई विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे। उनमें से एक मिचेल स्टार्क भ ...और पढ़ें

    मिचेल स्टार्क ने बताई आईपीएल में न लौटने की वजह
    मिचेल स्टार्क ने बताई आईपीएल में न लौटने की वजह

    HighLights

    1. मिचेल स्टार्क ने बताई आईपीएल में न लौटने की वजह
    2. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे स्टार्क
    3. भारत-पाक युद्ध के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे स्टार्क

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में वापस नहीं लौटे थे। पाकिस्तान के भारत पर अटैक किए जाने के बाद आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थागित कर दिया गया था। इसके बाद स्टार्क अपने देश लौट गए थे और फिर दोबारा नहीं लोटे थे। बाएं हाथ के इस दिग्गज ने अब अपने फैसले के बारे में बताया है।

    सिर्फ स्टार्क ही नहीं आईपीएल में खेलने वाले कई विदेशी क्रिकेटर उस समय अपने देश लौट गए थे और फिर दोबारा नहीं लौटे थे। स्टार्क दिल्ली की टीम के अहम सदस्य थे। आईपीएल के दोबारा शुरू होने के बाद दिल्ली की प्लेऑफ में जाने की कगार पर थी, लेकिन चूक गई थी। स्टार्क के न होने के टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा था।

    यह भी पढ़ें- Bengaluru Stampede Case: कौन हैं निखिल सोसले? जिन्हें पुलिस ने बेंगलुरु भगदड़ मामले में किया गिरफ्तार

    'मैं अपने फैसले से खुश हूं'

    ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज स्टार्क ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए कहा, "में अपने फैसले को लेकर, मैं उस स्थिति को लेकर और जिस तरह से मैंने स्थिति को संभाला, उसे लेकर काफी सहज हूं। इसलिए मैंने इस तरह का फैसला लिया। यहां आने के बाद मेरा फोकस लाल गेंद पर शिफ्ट हो गया था। समय अपने आप इसके परिणाम बताएगा। साथ ही ये पता चलेगा कि उन खिलाड़ियों के साथ क्या होगा जो लौटे नहीं। लेकिन मेरे अपने सवाल थे और जाहिर है कि हमने देखा था जो हो रहा था, जिसके कारण मैंने फैसला किया।"

    दिल्ली कैपिटल्स से है लगाव

    स्टार्क ने कहा है कि उनका दिल्ली कैपिटल्स के साथ लगाव है और वह फ्रेंचाइजी को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह उस तरह के खिलाड़ी नहीं हैं जो साइन करने के बाद मुकर जाएं। उन्होंने कहा, "मैं अभी भी दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं उन खिलाड़ियों में से नहीं हूं जो टूर्नामेंट में जाए और बीच में से भाग जाए। स्थितियां अलग होती हैं।

    खबरें और भी

    स्टार्क ने इस सीजन 10 पारियों में 10 विकेट अपने नाम किए। उनका न लौटना टीम का काफी अखरा था। स्टार्क पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे और टीम को खिताब दिलाने में अहम रोल निभाया था।

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली की बहन और अनुष्का शर्मा के बीच अनबन? भावना ढींगरा ने तोड़ी चुप्पी; कही यह बात