WDL vs NDT: नीतीश राणा और आयुष की फिफ्टी के बाद आर्यवीर सहवाग का कैमियो, वेस्ट दिल्ली लायंस ने जीता हाई-स्कोरिंग मैच
DPL 2026 के 35वें और हाई-स्कोरिंग मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
-1787197039167_m.webp)
नीतीश राणा और आर्यवीर सहवाग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 के 35वें और हाई-स्कोरिंग मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए न्यू दिल्ली टाइगर्स ने मुश्किल शुरुआत से उबरते हुए 20 ओवर में 195/6 का शानदार स्कोर बनाया। टाइगर्स का स्कोर एक समय 63/4 हो गया था, लेकिन फिर हिम्मत सिंह और केशव दलाल ने मिलकर पारी को संभाला।
हिम्मत ने 20 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि दलाल ने 22 गेंदों में 36 रन का योगदान दिया। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 48 रन जोड़े। शुरुआती झटकों के बाद उनकी इस साझेदारी ने न्यू दिल्ली को फिर से लय में लौटने में मदद की।
इसके बाद पार्थ बाली और मनीष सहरावत ने पारी को शानदार ढंग से खत्म किया। इस जोड़ी ने सातवें विकेट के लिए नाबाद 57 रन की साझेदारी की और टाइगर्स को 200 रन के करीब पहुंचाया। बाली ने 13 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए, जबकि सहरावत ने आठ गेंदों पर शानदार नाबाद 30 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के भी लगाए।
West Delhi Lions register a much needed win with a super chase 🦁
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 19, 2026
Nitish Rana and Ayush Doseja shine to lead the chase 😍#AdaniDPL2026 #AdaniDPL #DPL #AdaniDelhiPremierLeague #NDTvsWDL pic.twitter.com/oIrDosnxWt
आर्यवीर सहवाग का कैमियो
196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट दिल्ली लायंस ने मजबूत शुरुआत की। कृष यादव और आर्यवीर सहवाग ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। सहवाग 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वेस्ट दिल्ली ने तेजी से रन बनाना जारी रखा।
इसके बाद नीतीश राणा ने मोर्चा संभाला और 23 गेंदों पर तेज-तर्रार 50 रन बनाकर टीम को लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ाया। उनकी आक्रामक पारी ने न्यू दिल्ली के गेंदबाजो पर दबाव बना दिया।
इसके बाद कप्तान आयुष डोसेजा ने एक बार फिर मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
वेस्ट दिल्ली लायंस ने आखिरी ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। न्यू दिल्ली के गेंदबाजों में मनीष सहरावत का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। उन्होंने चार ओवर में 3/20 विकेट लिए, लेकिन उनकी कोशिशें लायंस को रोकने के लिए काफी नहीं थीं।
