विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Duleep Trophy Day-2 Roundup: शहबाज अहमद का डबल धमाका, अर्शदीप की धारदार गेंदबाजी; दूसरे दिन ईस्ट और नॉर्थ जोन का दबदबा

Updated: Mon, 24 Aug 2026 09:26 PM (GMT+05:30)

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी के दूसरे दिन शहबाज अहमद के शानदार शतक और तीन विकेट की बदौलत पूर्वी जोन ने पूर्वोत्तर को फॉलोऑन पर मजबूर किया।

शहबाज अहमद-अर्शदीप सिंह

शहबाज अहमद-अर्शदीप सिंह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, बेंगलुरु। शहबाज अहमद के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रथम श्रेणी स्कोर (167 रन) और तीन विकेट की बदौलत पूर्वी जोन ने पूर्वोत्तर जोन को दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। पूर्वी जोन ने पहली पारी में 467 रन बनाए थे और फिर पूर्वोत्तर को महज 111 रन पर समेट दिया। त्रिपुरा के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अभिजीत सरकार ने पूर्वी जोन के लिए सबसे ज्यादा पांच विकेट निकाले।

फॉलोऑन के लिए मजबूर होने के बाद पूर्वोत्तर ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के सात रन बना लिए थे। पारी की हार से बचने के लिए उन्हें अभी भी 349 रन बनाने होंगे। इससे पहले बीती रात के अपने स्कोर 100 रन से आगे खेलते हुए शहबाज ने सातवें विकेट के लिए अनुकूल रॉय (37 रन) के साथ 103 रन जोड़े।

शहबाज अहमद का शानदार प्रदर्शन

शहबाज आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। जवाब में पूर्वोत्तर ने बढ़िया शुरुआत करते हुए एक वक्त में सिर्फ दो विकेट खोकर 72 रन बना लिए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने महज 39 रन जोड़ने में आठ विकेट गंवा दिए। अर्पित भाटेवारा ने सबसे ज्यादा 32 रन की पारी खेली। पूर्वोत्तर के छह बल्लेबाज दोहरे अंकों तक नहीं पहुंच पाए और इनमें से तीन का तो खाता भी नहीं खुला।

यश धुल हुए नाकाम, नॉर्थ जोन को मिली बढ़त

विवादास्पद रूप से उत्तर जोन की दलीप ट्रॉफी टीम में चुने गए यश धुल (दोनों पारियों में 9 और 0 के स्कोर) एक बार फिर नाकाम रहे, हालांकि बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बदौलत उत्तर जोन ने पश्चिम जोन के विरुद्ध पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त ले ली।

उत्तर द्वारा बनाए गए 251 रन के जवाब में पश्चिम ने दूसरे दिन, सोमवार को अपनी पारी 31 रन पर दो विकेट से आगे शुरू की। मुश्ताक (39 रन देकर पांच विकेट) और अर्शदीप (53 रन देकर तीन विकेट) के आगे पश्चिम के बल्लेबाज नाकाम रहे और महज 181 रन ही बना पाए। शम्स मुलानी ने 52 और मुशीर खान ने 31 रन की पारी खेली। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में उत्तर ने चार विकेट खोकर 107 रन बना लिए थे। उनकी कुल बढ़त 171 रनों की हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- 'गौतम गंभीर का कोई काम नहीं, छोटी टीमों को हराकर खुश होते हैं', पूर्व भारतीय कप्‍तान ने हेड कोच को जमकर लताड़ा

यह भी पढ़ें- IND vs SL: 'दादा किसान, पिता जवान...', Dhruv Jurel ने वायरल सेलिब्रेशन के बारे में कर दिया खुलासा