ENG vs PAK: मोहम्मद अब्बास और अली के कहर ने इंग्लैंड को झकझोरा, स्मिथ-एटकिंसन के संघर्ष ने मेजबानों को संभाला
मोहम्मद अली और मोहम्मद अब्बास की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच के पहले ...और पढ़ें

पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इंग्लैंड को किया परेशान
HighLights
पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इंग्लैंड को किया परेशान
जेमी स्मिथ और जॉर्डन कॉक्स ने जमाए अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। एक समय लग रहा था कि मेजबान टीम का 200 के स्कोर तक पहुंचना मुश्किल होगा, लेकिन विकेटकीपर जेमी स्मिथ और फिर गस एटकिंसन ने टीम को किसी तरह संभाल लिया। इन दोनों की खातिर ही इंग्लैंड ने दिन का अंत नौ विकेट के नुकसान पर 248 रनों के साथ किया।
जेमी स्मिथ तो 61 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन एटकिंसन 34 रन बनाकर नाबाद हैं। इन दोनों के अलावा जॉर्डन कॉक्स ने 55 रनों की पारी खेल इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
अब्बास और अली ने कर दिया खेल
कप्तान के तौर पर वापस लौट रहे बाबर आजम ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान के फैसले को मोहम्मद अब्बास ने सही साबित किया। उन्होंने इंग्लैंड की बेन डकेट और इमिलियो गे की सलामी जोड़ी को जल्दी पवेलियन लौटा दिया। डकेट 17 और इमिलियो आठ रन बनाकर आउट हुए। कप्तान जो रूट भी मोहम्मद अब्बास का शिकार बने। वह चार रन ही बना सके।
इसके बाद मोहम्मद अली ने अपनी गेंदों का जादू चलाया। उन्होंने हैरी ब्रूक को बोल्ड कर इंग्लैंड का स्कोर 77 रनों पर चार विकेट कर दिया। जॉर्डन कॉक्स एक छोर संभाले थे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट जा रहे थे। डैन लॉरैंस भी कुछ देर विकेट पर टिकने के बाद 17 रन बनाकर रन आउट हो गए। कॉक्स यूं तो आउट नहीं हो रहे थे। ऐसे में सलमान अली अगा ने दमदार कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया। उन्होंने 105 गेंदों पर सात चौकों की मदद से अर्धशकीय पारी खेली।
स्मिथ और एटकिंसन का संघर्ष
इस बीच जेमी स्मिथ ने भी अपने पैर जमा लिए थे और टीम को 200 के पार ले गए थे। 222 के कुल स्कोर पर मोहम्मद अली ने स्मिथ को बोल्ड कर दिया। इसी स्कोर पर ऑली रोबिन्सन की पारी का भी अंत हो गया। एटकिंसन दूसरे छोर पर रन बना रहे थे और पाकिस्तान की चिंताओं में इजाफा कर रहे थे। जोफ्रा आर्चर ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रनों का योगदान दिया। एटकिंसन के साथ जोश टंग एक रन बनाकर नाबाद हैं।
पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास ने चार और मोहम्मद अली ने तीन विकेट लिए। खुर्रम शहजाद के हिस्से एक विकेट आया।
यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: पाकिस्तान को हराने के लिए इंग्लैंड को बदलना होगा लॉर्ड्स का इतिहास, अंग्रेजों पर रहा है पाक का दबदबा
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट से पहले संकट में पाकिस्तानी टीम, कप्तान बाबर आजम ने बढ़ाई टेंशन
