ENG vs PAK: बारिश की परेशानी के बीच पाकिस्तान के लिए आफत बने डेन लॉरेंस, इंग्लैंड ने मजबूत बढ़त ले पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेला
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली ...और पढ़ें
-1788060353746_m.webp)
इंग्लैंड मजबूत स्थिति में पहुंचा
HighLights
इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर मजबूत की बढ़त
इंग्लैंड की बढ़त हुई 350 पार
तय लग रही है इंग्लैंड की जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बारिश की लुका-छिपी के बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपनी जीत लगभग सुनिश्चित सी कर ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद उसके पास 357 रनों की मजबूत बढ़त है। स्टम्प्स तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट खोकर 177 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 81 रनों के साथ की। बारिश ने दिन का खेल शुरू होने में परेशानी पैदा की। पूरे दिन लगातार बारिश ने परेशान किया और इसी कारण समय से पहले खेल खत्म करने का एलान कर दिया गया था। तीसरे दिन 24.5 ओवरों का खेल खेला गया जिसमें इंग्लैंड ने 96 रन जोड़े और चार विकेट खोए।
लॉरेंस ने जमाए पैर
बारिश के बाद जब खेल देर से शुरू हुआ तो इंग्लैंड ने अपना चौथा विकेट काफी जल्दी खो दिया। टीम के स्कोर में सिर्फ दो रनों का ही इजाफा हुआ था कि मोहम्मद अब्बास ने इमिलियो गे को एलबीडब्ल्यू कर दिया। उन्होंने 74 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 31 रन बनाए। अब्बास ने ही हैरी ब्रूक की पारी पर फुल स्टॉप लगाया। उन्होंने 56 गेंदों पर 34 रन बनाए जिसमें पांच चौके शामिल रहे।
एक छोर पर लॉरेंस टिके हुए थे और स्कोरबोर्ड चला रहे थे। अब्बास ने जेमी स्मिथ को अपना अगला शिकार बनाया। गस एटकिंसन सात रन बनाकर मोहम्मद अली का शिकार बने। लॉरेंस के साथ ओली रोबिन्सन दो रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान के लिए अभी तक अब्बास तीन विकेट ले चुके हैं। खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली दो-दो रन बनाकर खेल रहे हैं।
नजर आ रही है जीत
इंग्लैंड के पास इस समय 357 रनों की बढ़त है। यहां से उसकी कोशिश कम से कम 400 रनों की बढ़त हासिल करने की होगी। पाकिस्तान की मौजूदा बल्लेबाजी और इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाजी अटैक को देख लगता नहीं है कि मेहमान टीम के लिए 350 के ऊपर का टारगेट चेज करना आसान होगा। वहीं इंग्लैंड में काबिलियत है कि वह दो सेशन में ही पाकिस्तान की टीम को ढेर कर सके। ऐसे में यहां से इंग्लैंड की जीत तय लग रही है।
