विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND A vs NZ A: पडिक्कल-सुदर्शन ने किया तगड़ा पलटवार, पहले मुकाबले पर भारत ने कसा शिकंजा; नंबर-3 की रेस हुई रोचक

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:46 PM (IST)

पहली पारी में पिछड़ने के बाद इंडिया ए ने देवदत्त पडिक्कल (199) और साई सुदर्शन (91) की शानदार पारियों से ...और पढ़ें

देवदत्त पडिक्कल-साई सुदर्शन

देवदत्त पडिक्कल-साई सुदर्शन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहली पारी में मात्र 113 रनों पर सिमटने के बाद इंडिया ए ने देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन के दम पर जबरदस्त वापसी की है। पडिक्कल दोहरा शतक लगाने से चूक गए और 199 रनों पर आउट हो गए। हालांकि, उन्होंने टीम इंडिया को संकट से निकाला। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ए ने 284 रनों की बढ़त बना ली है।

पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहली पारी में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आ रही थी। साइमन कीन के पांच विकेटों के दम पर न्यूजीलैंड ए ने भारत ए को 113 रनों पर समेट दिया। इसके बाद कीवियों ने पहली पारी में 317 रन बना लिए और भारत पर 204 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। हालांकि, दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने वापसी की और अब भारत ए मजबूत स्थिति में है।

देवदत्त पडिक्कल दोहरा शतक से चूके

दूसरी पारी में खराब शुरुआत के बाद पडिक्कल और साई सुदर्शन सुदर्शन ने मोर्चा संभाला। तीसरे दिन भारत की पारी, जब शुरू हुई, तो उस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 106/2 था और टीम 98 रनों से पीछे थी। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए पडिक्कल और सुदर्शन के बीच 215 रनों की साझेदारी हुई। सुदर्शन शतक लगाने से चूक गए और 91 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद कप्तान ध्रुव जुरैल (2) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।

जुरैल के बाद यश राठौड़ ने मोर्चा संभाला और देवदत्त पडिक्कल का साथ दिया। पडिक्कल दोहरा शतक से चूक गए और उन्होंने 248 गेंदों पर 199 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 24 चौके और तीन छक्के निकले। यश भी 66 रन बनाकर आउट हो गए।

भारत की स्थिति मजूबत

सोमवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 488 रन बना लिए हैं। इंडिया ए ने 284 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है। दूसरी पारी में अंशुल कंबोज (23) और आकिब नबी (38) ने भी अहम योगदान दिया। वॉशिंगटन सुंदर अर्धशतक जमाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वे 51 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि दूसरे छोर पर आकाश दीप हैं, जो एक गेंद खेल चुके हैं और उनका खाता नहीं खुला है। चौथे दिन सुंदर से कुछ और रनों की उम्मीद होगी ताकि भारतीय टीम 300 रनों के आंकड़े को छू सके।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: दो मैच जीतकर नए शहर पहुंची टीम इंडिया, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मैच

यह भी पढ़ें- उस्मान ख्वाजा को सताने लगा था मौत का डर, इस खतरनाक बीमारी के बाद भी खेले इंटरनेशनल क्रिकेट; दोस्तों तक को नहीं बताया