IND-A vs UAE Live Score: वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए तिलक वर्मा, बोले - 'उनकी तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं'
India A vs UAE Live Updates: इंडिया-ए और यूएई के बीच मुकाबला दोहा में खेला गया। मैच में वैभव सूर्यवंशी के दोहरे शतक के दम पर भारत ने सात विकेट से जीत हासिल की।

इंडिया-ए वर्सेस यूएई लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India A vs UAE, Asia Cup Rising Stars 2026 Live Updates: भारत-ए और यूएई के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मुकाबला दोहा में खेल गया। मैच में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। उनके लिए हरप्रीत सिंह भाटिया ने शतक लगाया। टीम इंडिया के लिए अरशद खान ने कमाल की गेंदबाजी की और चार विकेट अपने नाम किए। 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने वैभव के 204 रनों की बदौलत सात विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने लक्ष्य को 14.2 ओवरों में हासिल कर लिया।
Asia Cup Rising Stars Live Updates: वैभव सूर्यवंशी को कंट्रोल करना मुश्किल: बासिल हमीद
भारत के खिलाफ मैच में बुरी तरह से हार के बाद यूएई के कप्तान बासिल हमीद ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है। उनका कहना है कि यूएई के लिए ये मुश्किल मैच था। वैभव को रोक पाना बहुत ही मुश्किल कार्य है। मुझे लगता है कि हमें इमोशंस को सझने में थोड़ा समय लगेगा और फिर सोच सकते हैं कि हम क्या बेहतर कर सकते थे।
Asia Cup Rising Stars Live Updates: भारत का किससे होगा सेमीफाइनल
भारतीय टीम ने यूएई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ऐसे में अब सवाल ये है कि टीम इंडिया किसके खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेगी। दरअसल, भारत का किस टीम के खिलाफ सेमीफाइनल होना है, इसका फैसला पाकिस्तान बनाम नेपाल मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीत हासिल करता है, तो भारतीय टीम को बांग्लादेश का सामना करना होगा। दूसरी तरफ अगर नेपाल उलटफेर करते हुए पाक को हरा देता है, तो टीम इंडिया का मैच श्रीलंका-ए से होगा।
IND A vs UAE LIVE: तिलक ने की वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ
तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा, "उनके बारे में कुछ कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि उन्होंने तबाही मचा दी। जिस तरह से उसने खेला, मुझे लगता है कि पहले पांच ओवरों में ही मैच को खत्म कर दिया था।"
IND A vs UAE LIVE: सूर्यवंशी ने पारी को लेकर खोला राज
यूएई के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी का श्रेय कोच ऋषिकेश कानिटकर को दिया है। सूर्यवंशी ने बताया कि कोच लगातार उनसे बातें करते हैं और मैच से पहले बताते हैं कि उन्हें किस तरह खेलना चाहिए। इसके अलावा सूर्यवंशी ने भरोसा जताया है कि वे इसी फॉर्म को सेमीफाइनल में भी जारी रख सकेंगे और टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाएंगे।
India A vs UAE Match Updates: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव ने यूएई के खिलाफ खेलते हुए अपनी पारी में कुल 28 छक्के जड़े। इसी के साथ वे लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट के नाम पर दर्ज था, जिन्होंने एक पारी में 23 छक्के जड़े थे।
India A vs UAE Live Scorecard: वैभव का ऐतिहासिक दोहरा शतक
वैभव ने लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। उन्होंने मात्र 52 गेंदों पर अपनी डबल सेंचुरी पूरी की। इससे पहले चाड बोव्स के नाम पर लिस्ट-ए क्रिकेट में 103 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड था लेकिन अब वैभव ने इसे अपने नाम कर लिया है।
India A vs UAE Live Scorecard: भारत ने जीता मुकाबला
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत-ए ने सात विकेट से जीत हासिल की। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बल्लेबाजी की और दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 204 रनों की पारी खेली। भारत ने जीत के साथ सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है। यूएई ने टीम इंडिया को 250 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 14.2 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
IND A vs UAE Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा दोहरा शतक
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचा दी है। उन्होंने 52 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया। ये लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक है। दोहरा शतक लगाने के बाद सूर्यवंशी आउट हो गए। वे 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 28 छक्के और सात चौके शामिल रहे।
IND A vs UAE Live Score: वैभव सूर्यवंशी के 150 रन पूरे
यूएई के खिलाफ खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने तबाही मचा दी है। उन्होंने पहले 28 गेंदों पर शतक पूरा किया और फिर 40 गेंदों पर 150 रन पूरे कर लिए हैं। सूर्यवंशी ने इस दौरान 20 छक्के जड़े हैं। 10 ओवर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 183/2 है।
IND vs UAE Live Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी ने ठोका शतक
यूएई के खिलाफ कतर के दोहा में खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 28 गेंदों पर शतक पूरा किया। इसी के साथ वे लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया के जेक-फ्रेजर मैक्गर्क का रिकॉर्ड तोड़ा है।
IND vs UAE Live Cricket Score: प्रभसिमरन सिंह हुए आउट
भारत-ए ने यूएई के खिलाफ दूसरा विकेट गंवा दिया है। जाहिद अली ने प्रभसिमरन सिंह को तीन रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 5.4 ओवर तक भारत का स्कोर 108/2 है।
India A vs UAE Match Updates: अभिषेक शर्मा हुए आउट
इंडिया-ए को यूएई के खिलाफ पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए हैं। वे 12 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक को इबरार अहमद ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इस दौरान अभिषेक अंपायर से नाखुश दिखे और गेंदबाज के साथ भी उनकी बहस हुई।
India A vs UAE Match Updates: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक
यूएई के खिलाफ खेलते हुए भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत की है। उन्होंने 16 गेंदों पर ही अर्धशतक ठोक दिया है। वैभव ने इस दौरान आठ छक्के जड़े हैं।
Asia Cup Rising Stars Live Updates: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में यूएई के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत की है। उन्होंने 11 गेंदों पर 36 रन ठोक डाले हैं, जिसमें पांच छक्के शामिल हैं। वैभव ने पहले ही ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े थे। 2 ओवर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 39/0 है।
Asia Cup Rising Stars Live Updates: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतरे
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत-ए की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतर चुके हैं। टीम इंडिया को मुकाबले में 250 रनों का लक्ष्य मिला है।
IND A vs UAE LIVE: यूएई ने बनाए 249 रन
इंडिया-ए के खिलाफ दोहा में खेलते हुए यूएई ने पहले बैटिंग कर 249 रन बनाए हैं। टीम इंडिया को मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए 250 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उन्हें हर हाल में मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी। यूएई के लिए हरप्रीत सिंह भाटिया (130) ने कमाल की बल्लेबाजी की और शतक लगाया।
IND A vs UAE LIVE: जाहिद अली हुए आउट
इंडिया-ए के खिलाफ यूएई को आठवां झटका लगा है। सूर्यांश शेडगे ने जाहिद अली को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। जाहिद सात रन बनाकर आउट हुए। 49.1 ओवर तक यूएई का स्कोर 243/8 है।
India A vs UAE Live Scorecard: इबरार अहमद गोल्डन डक पर आउट
शतक लगा चुके भाटिया को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर अरशद ने इबरार अहमद को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। अहमद अपना खाता भी नहीं खोल सके और गोल्डन डक पर आउट हो गए। 46.2 ओवर तक यूएई का स्कोर 220/7 है।
India A vs UAE Live Scorecard: हरप्रीत सिंह भाटिया हुए आउट
इंडिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में यूएई ने छठा विकेट गंवा दिया है। अरशद खान ने शतकवीर हरप्रीत सिंह भाटिया को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। भाटिया 130 रन बनाकर आउट हुए। 46.1 ओवर तक यूएई का स्कोर 220/6 है।
IND-A vs UAE Live Score: यूएई का स्कोर 200 के पार
यूएई की टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। हरप्रीत भाटिया 115 रन और बसिल हमीद 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND-A vs UAE Live Score: 40 ओवर का खेल खत्म, यूएई का स्कोर- 182/5
यूएई की टीम ने हरप्रीत भाटिया के शतक से जोरदार वापसी की है। 40 ओवर में यूएई ने पांच विकेट पर 182 रन बना लिए हैं।
IND-A vs UAE Live Score: हरप्रीत भाटिया ने जड़ा शतक
हरप्रीत भाटिया ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया है। उन्होंने 120 बॉल में सेंचुरी लगाई है।
IND-A vs UAE Live Score: यूएई की आधी टीम पवेलियन लौटी
यूएई ने लगातार दो ओवर में दो विकेट गंवा दिए हैं। अरशद खान ने आफताब आलम का शिकार किया। आफताब आलम सिर्फ दो रन बना सके। अरशद खान की मैच में यह दूसरी सफलता है।
IND-A vs UAE Live Score: यूएई को लगा चौथा झटका, एथन डिसूजा आउट
यूएई की टीम ने 152 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है। शाहबाज अहमद ने तोड़ी साझेदारी। एथन डिसूजा 25 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
IND-A vs UAE Live Score: यूएई का स्कोर 150 रन के पार
यूएई का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा। 34 ओवर में यूएई ने तीन विकेट पर 151 रन बनाए हैं। हरप्रीत भाटिया (82) शतक की तरफ बढ़ रहे हैंं।
IND-A vs UAE Live Score: हरप्रीत भाटिया- एथन डिसूजा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
हरप्रीत भाटिया और एथन डिसूजा ने यूएई की पारी को संभाला है। दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
IND-A vs UAE Live Score: हरप्रीत भाटिया ने जड़ा अर्धशतक, यूएई का स्कोर 100 के पार
यूएई के बल्लेबाज हरप्रीत भाटिया ने अर्धशतक लगाया। यूएई ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 25 ओवर में यूएई ने तीन विकेट पर 108 रन बनाए हैं।
IND-A vs UAE Live Score: यूएई ने तीसरा विकेट गंवाया, हर्ष दुबे को मिली सफलता
यूएई की टीम को तीसरा झटका लगा है। हर्ष दुबे ने साझेदारी को तोड़ा है। मुहम्मद शहजाद 28 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
India A vs UAE Live Scorecard: 15 ओवर का खेल खत्म, यूएई का स्कोर- 68/2
यूएई की टीम को शुरुआती झटके के बाद हरप्रीत सिंह और मुहम्मद शहजाद की जोड़ी ने वापसी कराई है। 15 ओवर में यूएई ने दो विकेट पर 68 रन बना लिए हैं।
India A vs UAE Live Scorecard: 10 ओवर में यूएई का स्कोर- 45/2
यूएई की टीम ने दो विकेट जल्दी गिरने के बाद वापसी की है। पहले 10 ओवर में यूएई ने दो विकेट पर 45 रन बनाए हैं।
India A vs UAE Live Scorecard: यूएई ने दूसरा विकेट गंवाया, अर्श टंडन आउट
यूएई की टीम को दूसरा झटका लगा है। अरशद खान ने अर्श टंडन का किया शिकार। अर्श टंडन आठ रन की पारी खेलकर आउट हुए। 20 रन के स्कोर पर यूएई के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।
India A vs UAE Live Scorecard: भारत को मिली पहली सफलता
भारत को पहले ही ओवर में सफलता मिल गई है। चौथी गेंद पर हर्षित राणा ने आर्यांश शर्मा को विकेटकीपर कुमार कुशाग्र के हाथों कैच कराया। कुशाग्र ने दाईं तरफ डाइव मारते हुए शानदार कैच लपका।
India A vs UAE Live Scorecard: यूएई की प्लेइंग-11
बासिल हमीद (कप्तान), आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह, मुहम्मद शाहजाद, अफताब आलम, इथान डी सूजा, उद्दीश सूरी, इबरार अहमद, सिमरनजीत सिंह, जाहिर अली।
India A vs UAE Live Scorecard: इंडिया-ए की प्लेइंग-11
तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेड्गे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान।
India A vs UAE Live Scorecard:भारत की पहले गेंदबाजी
यूएई के कप्तान ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंडिया ए ने इस मैच में अपनी प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। आयुष बडोनी, विप्रज निगम और प्रिंस यादव को बाहर कर प्रभसिमरन सिंह, अरशद खान और हर्ष दुबे को मौका दिया है।
India A vs UAE Live Scorecard: भारत की सेमीफाइनल पर नजर
पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भारत के लिए ये मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट की तरह हो गया है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यूएई की चुनौती से पार पाना होगा। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी।
IND A vs UAE Live Score: भारत-ए का स्क्वाड
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, तनुश कोटियान, अरशद खान।
IND A vs UAE Live Score: यूएई का स्क्वाड
आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डीसूजा, नूरुल्लाह अयोबी, उदिश सूरी, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, सोहैब खान, ओमिद रहमान, जाहिद अली, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह।
IND A vs UAE Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत और यूएई के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स में होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 11 बजे होगा। टीम इंडिया के लिए ये मैच नॉकआउट की तरह है।
