Ind U19 vs Pak U19 Highlights: रोमांच की हदें पार..., मोहित-मनल ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत; भारत ने रिकॉर्ड 9वीं बार जीता खिताब
Pakistan U19 vs India U19, Final: भारत ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को रोमांचक मैच में एक विकेट से हरा दिया है। भारत ने इसी के साथ रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब अपने नाम किया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच के अपडेट्स
IND U19 vs PAK U19 Final: भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया। भारत ने एक समय 252 के स्कोर पर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए थे। उसे मैच जीतने के लिए 86 रनों की जरूरत थी। इसके बाद मोहित-मनल ने शानदार पारियों ने टीम को सिर्फ एक विकेट से यादगार जीत दिला दी। अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 338 रनों का विशालकाय लक्ष्य रखा था। मनल चौहान और मोहित उल्वा की जोड़ी ने 9वें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। मगर, जब भारत को 30 रनों की जरूरत थी तब मनल आउट हो गए, फिर मोहित ने चिगुरूपति वेंकटा के साथ आखिरी विकेट के लिए नाबाद 30 रन जोड़कर भारत को यादगार जीत दिलाई। भारत को आखिरी गेंद पर चार रन की जरूरत थी। मोहित ने चौका लगाकर भारत को चैंपियन बना दिया।
IND U19 vs PAK U19 Live: वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ
पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारत की जीत के बाद खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें खिलाड़ियों पर गर्व है।
What a match! What a finish! To beat Pakistan in an U19 Asia Cup final chasing 338 takes some serious character. Lakshya’s 80, Aaryavir’s 58, and then Manal Chauhan and Mohit Ulva’s Jalwa when we needed a miracle. What a unbelievable victory. Proud of these young Champions! 🇮🇳🏆
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) November 14, 2026
IND U19 vs PAK U19 Live: दिनेश कार्तिक हुए गदगद
दिनेश कार्तिक भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से गदगद हो गए। उन्होंने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है।
Amazing win for these young bunch of boys in the Asia cup.well played Team India yet again The mettle and the courage to win a game from that position in the finals says a lot about them and the Determination and the fighting spirit and our sporting culture Indian Cricket is in safe hands and we seem to thrive under pressure 👏🏻👏🏻👏🏻 #IndiaU19
— DK (@DineshKarthik) November 14, 2026
IND U19 vs PAK U19 Live: खिलाड़ियों ने मनाया जश्न
📸📸 Moments of pure joy 💙 #MensU19AsiaCup https://t.co/oo5i3wuf5f
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
IND U19 vs PAK U19 Live: आर्यवीर सहवाग प्लेयर ऑफ द सीरीज
आर्यवीर सहवाग को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है। सहवाग ने पांच मैचों में सबसे ज्यादा 361 रन बनाए। उन्होंने तीन अर्धशतक और एक शतक लगाया और टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
Ind U19 vs Pak U19 Final Live Scorecard: मोहित को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
मोहित उल्वा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। मोहित ने अंतिम तक क्रीज पर रहकर भारत की जीत सुनिश्चित की। मोहित ने 26 गेंदों में 49 रन की तूफानी पारी खेली और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को रोमांचक मैच में जीत दिलाई।
IND U19 vs PAK U19 Live: झूम उठी पूरी भारतीय टीम
भारतीय टीम को मोहित उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाई। इसके बाद पूरा भारतीय खेमा झूम उठा।
𝐀 𝐟𝐢𝐧𝐚𝐥 𝐭𝐡𝐚𝐭 𝐡𝐚𝐝 𝐢𝐭 𝐚𝐥𝐥, 𝐚𝐧𝐝 𝐚 𝐟𝐢𝐧𝐢𝐬𝐡 𝐭𝐡𝐚𝐭 𝐛𝐞𝐥𝐨𝐧𝐠𝐬 𝐭𝐨 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 🇮🇳🫡 #PAKvIND #AsiaCupU19 #SonyLIV #SonySportsNetwork https://t.co/7JZfJBDtQ2
— Sony LIV (@SonyLIV) November 14, 2026
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: भारत की रोमांचक जीत
भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। मोहित उल्वा और मनल चौहान की जोड़ी ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली है। भारत ने सिर्फ एक विकेट से मैच जीता है। भारत ने 252 रनों पर आठ विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मनल चौहान और मोहित उल्वा की जोड़ी ने 9वें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। इसके बाद मोहित ने चिगुरूपति वेंकटा के साथ आखिरी विकेट के लिए नाबाद 30 रन जोड़कर भारत को यादगार जीत दिलाई। भारत को आखिरी गेंद पर चार रन की जरूरत थी। मोहित ने चौका लगाकर भारत को शानदार जीत दिला दी।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: मनल चौहान आउट
मनल चौहान बहुत ही गलत समय पर आउट हो गए हैं। भारत ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है। उसे अभी भी 16 गेंदों में 29 रनों की जरूरत है।
भारत का स्कोर 47.2 ओवर में 309/9।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: मोहित-मनल ने जगाई उम्मीदें
मोहित उल्वा और मनल चौहान ने भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा है। मनल 25 गेंदों में 39 और मोहित 11 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत का स्कोर 45 ओवर के बाद 291/8। भारत को जीत के लिए 30 गेंदों में 47 रनों की जरूरत।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: भारत ने 8वां विकेट गंवाया
भारत ने 8वां विकेट गंवा दिया है। काव्य पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। टीम इंडिया का यहां से जीतना मुश्किल लग रहा है।
भारत का स्कोर 42 ओवर के बाद 253/8।
Ind U19 vs Pak U19 Final Live Scorecard: भारत को 7वां झटका
भारतीय टीम को 7वां झटका लग चुका है। रिजवानुल्लाह ने आर्यन सवसानी को पवेलियन भेजा है। वो सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
भारत का स्कोर 9 ओवर के बाद 251/7। टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 54 गेंदों में अभी भी 87 रन की जरूरत है।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: भारत को बड़ा झटका
भारत के एशिया कप खिताब जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। लक्ष्य रायचंदानी और अन्वय द्रविड़ एक ही ओवर में आउट हो गए हैं। लक्ष्य 80 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं द्रविड़ 19 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने अब छह विकेट गंवा दिए हैं।
भारत का स्कोर 38 ओवर के बाद 226/6।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: मुश्किल में भारत
भारत मुश्किल में पड़ गया है। अर्जुन राजपूत 16 रन बनाकर रिजवानुल्लाह का शिकार हुए हैं। इसके बाद यशवर्धन चौहान भी आउट हो गए हैं। वो सिर्फ 9 रन बना पाए।
भारत का स्कोर 32.4 ओवर के बाद 186/4। अभी भी टीम इंडिया को जीत के लिए 152 रनों की जरूरत है।
Ind U19 vs Pak U19 Final Live Scorecard: वीके विनीथ आउट
वीके विनीथ अपना विकेट गंवा बैठे हैं। उन्होंने 21 गेंदों में 24 रन बनाए। रिजवानुल्लाह ने उनका विकेट चटकाया।
भारत का स्कोर 27 ओवर के बाद 146/2। लक्ष्य रायचंदानी 57 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: लक्ष्य का अर्धशतक
लक्ष्य रायचंदानी कप्तानी पारी खेल रहे हैं। लक्ष्य 72 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद हैं। वीके विनीथ 19 गेंदों में 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
भारत का स्कोर 25 ओवर के बाद 132/1।
Ind U19 vs Pak U19 Final Live Scorecard: पाकिस्तान को मिली पहली सफलता
पाकिस्तान को पहली सफलता मिल गई है। आर्यवीर सहवाग 61 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हो गए हैं। निकाब शफीक ने उनका विकेट चटकाया है।
भारत का स्कोर 18 ओवर के बाद 97/1। अभी भी टीम इंडिया को जीत के लिए 241 रनों की जरूरत है।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: सहवाग ने जड़ा अर्धशतक
आर्यवीर सहवाग ने एशिया कप में तीसरा अर्धशतक लगा दिया है। लक्ष्य रायचंदानी भी उनका साथ दे रहे हैं।
सहवाग 51 गेंदों में 50, वहीं लक्ष्य 39 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 15 ओवर के बाद 80/0।
Ind U19 vs Pak U19 Final Live Scorecard: लक्ष्य-सहवाग की अर्धशतकीय साझेदारी
लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने भारत को शानदार शुरूआत दिलाई है।
सहवाग 32 गेंदों में 30 और लक्ष्य 22 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 9 ओवर के बाद 54/0।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: भारत की अच्छी शुरूआत
कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने भारतीय टीम को शानदार शुरूआत दिलाई है। लक्ष्य 16 गेंदों में 14 और सहवाग 26 गेंदों में 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत का स्कोर 7 ओवर के बाद 36/0।
Ind U19 vs Pak U19 Final Live Scorecard: भारत की पारी शुरू
338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य रायचंदानी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई है। दोनों ओपनर्स खबर लिखे जाने तक एक-एक बाउंड्री जमा चुके हैं।
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/0। आर्यवीर सहवाग 8* और लक्ष्य रायचंदानी 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind U19 vs Pak U19 Final Live Scorecard: पाकिस्तान ने बनाए 337 रन
ओपनर उस्मान खान के चौथे वनडे शतक और अब्दुल कादिर व फरहान यूसुफ के अर्धशतकों के दम पर पाकिस्तान ने भारत के सामने 338 रन का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप फाइनल में निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए। कुछ देर में भारत की पारी शुरू होगी। भारत की तरफ से काव्य पटेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। सी वेंकट ने तीन विकेट झटके।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: वेंकट ने डार को भेजा पवेलियन
सी वेंकट ने आखिरी ओवरों में पाकिस्तान को करारे झटके देकर बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया है। 47वां ओवर कर रहे वेंकट ने हसनैन अब्बास डार को पहली गेंद पर चौहान के हाथों कैच आउट कराकर अपना तीसरा शिकार पूरा किया। हसनैन अब्बास डार ने 4 गेंदों में दो रन बनाए। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।
47 ओवर के बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम का स्कोर 316/6। मोहम्मद सैयाम 3* और हमजा जहूर 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind U19 vs Pak U19 Live Match Score: वेंकट ने एक ओवर में झटके दो विकेट
सी वेंकट ने भारत को एक ही ओवर में दो विकेट लेकर राहत की सांस दिलाई। वेंकट ने पारी के 45वें ओवर में पहली ही गेंद पर अहमद हुसैन को आर्यवीर सहवाग के हाथों कैच आउट कराया। हुसैन ने 20 गेंदों में 1 चौके की मदद से 17 रन बनाए। इसके बाद वेंकट ने ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ को लांग ऑन पर सवसानी के हाथों कैच आउट करा दिया। फरहान यूसुफ ने 60 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 63 रन बनाए। अब क्रीज पर हमजा जहूर और हसनैन अब्बास डार हैं।
45 ओवर के बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम का स्कोर 305/5। हमजा जहूर 4* और हसनैन अब्बास डार 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Pak U19 vs Ind U19 Live Cricket Score: पाकिस्तानी कप्तान ने जड़ा अर्धशतक
पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने अर्धशतक जमाकर भारत के हौसले पस्त कर दिए हैं। उन्होंने अर्जुन राजपूत द्वारा किए 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना पचासा पूरा किया। फरहान ने 51 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। अहमद हुसैन के साथ फरहान यूसुफ ने मोर्चा संभाल रखा है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।
44 ओवर के बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम का स्कोर 299/3। फरहान यूसुफ 60* और अहमद हुसैन 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Pakistan vs India U19 Asia Cup Final: उस्मान खान की पारी समाप्त
काव्य पटेल ने 37वें ओवर में भारत को राहत की सांस दिलाई। दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज ने ओवर की तीसरी गेंद पर उस्मान खान को मिड ऑफ पर अर्जुन राजपूत के हाथों कैच आउट कराया। उस्मान खान ने 111 गेंदों में 11 चौके और तीन छक्के की मदद से 107 रन बनाए। अहमद हुसैन ने उस्मान खान की जगह ली। पटेल ने इस ओवर में केवल एक रन दिया और एक महत्वपूर्ण विकेट चटकाया।
37 ओवर के बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम का स्कोर 240/3। फरहान यूसुफ 22* और अहमद हुसैन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind U19 vs Pak U19 Live Match Score: उस्मान खान ने जड़ा शतक
उस्मान खान ने एशिया कप 2026 का फाइनल अपने लिए यादगार बना लिया है। पाकिस्तानी ओपनर ने 106 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने शतक पूरा करने के लिए 11 चौके और दो छक्कों का सहारा लिया। काव्य पटेल द्वारा किए 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना सैकड़ा पूरा किया। उस्मान खान का साथ पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ बखूबी निभा रहे हैं।
36 ओवर के बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम का स्कोर 239/2। उस्मान खान 110* और फरहान यूसुफ 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind U19 vs Pak U19 Final Live Score: राजपूत ने पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिराया
पाकिस्तान ने बड़े स्कोर की उम्मीद जगा दी है। ओपनर उस्मान खान शतक के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि, अर्जुन राजपूत ने अब्दुल कादिर की तेजतर्रार पारी पर विराम लगा दिया। राजपूत ने 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर अब्दुल कादिर को विनीत के हाथों कैच आउट कराया। कादिर ने 54 गेंदों में तीन चौके और आठ छक्के की मदद से 80 रन बनाए। उन्होंने उस्मान खान के साथ दूसरे विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की। कप्तान फरहान यूसुफ इस समय खान का साथ निभा रहे हैं।
33 ओवर के बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम का स्कोर 226/2। उस्मान खान 97* और फरहान यूसुफ 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Pak U19 vs Ind U19 Live Cricket Score: कादिर-खान ने किया नाक में दम
उस्मान खान और अब्दुल कादिर ने शतकीय साझेदारी करके पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। वहीं, भारतीय गेंदबाज एक विकेट के लिए तरस गए हैं।
23 ओवर के बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम का स्कोर 172/1। अब्दुल कादिर 65* और उस्मान खान 76* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Pakistan vs India U19 Asia Cup Final: खान-कादिर ने बढ़ाई रन गति
पहला विकेट गंवाने के बाद उस्मान खान और अब्दुल कादिर ने तेजी से पारी को आगे बढ़ाया और पाकिस्तान का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। भारतीय गेंदबाज इन दोनों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। कादिर ने क्रीज पर आते ही छक्कों की बरसात की। वो अब तक तीन छक्के जड़ चुके हैं। उस्मान ने भी एक छक्का जमा दिया है।
13 ओवर के बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम का स्कोर 108/1। उस्मान खान 45* और अब्दुल कादिर 34* रन बनाकर खेल रहे हैं।
Ind U19 vs Pak U19 Final Live Score: हयाम खान को पटेल ने किया आउट
भारतीय टीम को 9वें ओवर में काव्य परेश पटेल ने पहली सफलता दिलाई। पटेल ने पाकिस्तानी ओपनर हयाम खान (21) को विकेटकीपर अनवय द्रविड़ के हाथों कैच आउट कराया। हयाम ने 23 गेंदों में चार चौके की मदद से 21 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद अब्दुल कादिर क्रीज पर आए।
9 ओवर के बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम का स्कोर 78/1। उस्मान खान 33* और अब्दुल कादिर 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs PAK U19 Final Live: दोनों कप्तानों ने क्या कहा
फरहान यूसुफ - हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है तो हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। फाइनल पर हमारा ध्यान लगा है और पूरी ताकत झोंक देंगे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हैं।
लक्ष्य रायचंदानी - पहले गेंदबाजी करके खुश हैं। हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। एक बदलाव प्लेइंग 11 में किया है। ईशान सूद को दर्द है तो वेंकट को उनकी जगह शामिल किया गया है।
Pak U19 vs Ind U19 Live: पाकिस्तान की प्लेइंग 11
उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, हसनैन अबरार डार, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), मोहम्मद सैयाम, रिजवानुल्लाह और निकाब शफीक।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: भारत की प्लेइंग 11
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके वीनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन रजत, अनवय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्य परेश पटेल और सी वेंकट।
नोट - भारत ने ईशान सूद को बाहर करके सी वेंकट को प्लेइंग 11 में जगह दी।
Pakistan vs India U19 Asia Cup Final: पाकिस्तान ने जीता टॉस
पाकिस्तान के कप्तान यूसुफ ने शनिवार को भारत के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया जबकि भारत ने एक बदलाव किया है।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: बदला लेना चाहेगा भारत
भारतीय टीम को मौजूदा एशिया कप में एकमात्र शिकस्त पाकिस्तान के हाथों मिली। एशिया कप के फाइनल में लक्ष्य रायचंदानी के नेतृत्व वाली भारतीय टीम उस हार का बदला लेने को बेताब रहेगी।
Pakistan vs India U19 Asia Cup Final: पाकिस्तान का दमदार प्रदर्शन
पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से मात देकर भारत से खिताबी मुकाबला तय किया। वैसे, लीग चरण में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर हुई थी। तब जहूर खान की उम्दा पारी के दम पर पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से मात दी थी। अब टीम इंडिया पिछली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी।
Ind U19 vs Pak U19 Final Live: भारत की आसान जीत
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में 8 विकेट से मात देकर निर्णायक मुकाबले में जगह पक्की की। लक्ष्य रायचंदानी भारतीय अंडर-19 टीम के हीरो रहे, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 93 रन की उम्दा पारी खेली।
Ind U19 vs Pak U19 LIVE: खिताब की लड़ाई
भारत और पाकिस्तान की युवा टीम के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। पाकिस्तान की कोशिश तीसरी बार एशिया कप खिताब जीतने की होगी। वहीं, भारत रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब अपने नाम करना चाहेगा।
