IND vs NZ 4th T20 Live Score: पहले ही ओवर में भारत को लगे दो झटके, संजू के बाद ईशान किशन भी हुए आउट
IND vs NZ 4th T20 Live Updates: भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इस सीरीज का चौथा मैच ऑकलैंड में है जहां न्यूजीलैंड सम्मान की लड़ाई लड़ेगा।
-1793338874497_m.webp)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक और माइकल ब्रेसवेल की तूफानी फिफ्टी के दम पर न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में भारत के खिलाफ 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 259 रन बनाए हैं। यह उसका टी20 इंटरनेशनल में अभी तक का सर्वेश्रष्ठ स्कोर है।
फिलिप्स ने 49 गेंदों पर छह चौके और 10 छक्कों की मदद से 107 रनों की पारी खेली। ब्रेसवेल ने 25 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 65 रन बनाए।
IND vs NZ 4th T20 live score: भारत ने खोया दूसरा विकेट
पहले ही ओवर में श्रेयस अय्यर को बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा है क्योंकि संजू सैमसन के बाद पांचवीं गेंद पर ईशान किशन भी डफी का शिकार बन गए। ईशान खाता तक नहीं खोल पाए।
Ind vs NZ Live: दूसरी ही गेंद पर भारत को लगा झटका
260 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को दूसरी ही गेंद पर झटका लग गया है। पहली गेंद पर चौका मारने वाले संजू सैमसन दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट लिए। जैकब डफी ने उन्हें आउट किया।
IND vs NZ Live Match Scorecard Updates: न्यूजीलैंड की पारी खत्म
न्यूजीलैंड की पारी खत्म हो गई है। कीवी टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 259 रन बनाए हैं। यह उसका टी20 इंटरनेशनल में सर्वोच्च स्कोर है।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: नीतीश ने फिलिप्स को किया आउट
फिलिप्स से मार खाने वाले नीतीश रेड्डी ने आखिरी ओवर में उनको आउट कर हिसाब बराबर कर लिया। फिलिप्स आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा के हाथों लपके गए। उन्होंने 49 गेंदों पर 107 रन बनाए जिसमें छह चौके और 10 छक्के शामिल रहे।
New Zealand vs India, 4th T20I: सैंटनर हुए आउट
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड ने अपना छठा विकेट खो दिया। अर्शदीप सिंह ने मिचेल सैंटनर को पवेलियन की राह दिखाई। वह पांच रन ही बना सके।
India vs New Zealand Live Match: फिलिप्स का शतक पूरा
ग्लेन फिलिप्स ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का मार अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 46 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
IND vs NZ 4th T20 live score: ब्रेसवेल का तूफान थमा
माइकल ब्रेसवेल का तूफान थम गया है। प्रिंस यादव ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। वह 25 गेंदों पर 65 रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने चार चौके और छह छक्के मारे।
Ind vs NZ Live: विशाल स्कोर की ओर न्यूजीलैंड
फिलिप्स और ब्रेसवेल ने तूफानी बल्लेबाजी की है जिससे न्यूजीलैंड की टीम विशाल स्कोर की तरफ जा रही है। 17 ओवरों के बाद टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 226 रन है।
IND vs NZ Live Match Scorecard Updates: माइकल ब्रेसवेल का अर्धशतक पूरा
17वें ओवर की पहली ही गेंद पर माइकल ब्रेसवेल ने छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह और फिलिप्स तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: न्यूजीलैंड ने पार किया 200 का आंकड़ा
न्यूजीलैंड ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 16 ओवरों के बाद उसका स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 206 रन है।
New Zealand vs India, 4th T20I: 15 ओवरों का खेल खत्म
15 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। न्यूजीलैंड ने चार विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल तूफानी बैटिंग कर रहे हैं।
India vs New Zealand Live Match: फिलिप्स का अर्धशतक पूरा
फिलिप्स का अर्धशतक पूरा हो गया है। 13वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। माइकल ब्रेसवेल उनका साथ दे रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं।
IND vs NZ 4th T20 live score: मयंक को मिला एक और विकेट
इस मैच में प्लेइंग-11 में लौटे मयंक यादव ने भारत को एक और विकेट दिला दिया है। यह विकेट तब आया है जब भारत को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर जैकब्स को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच करा दिया। वह सात गेंदों पर सात रन ही बना सके।
Ind vs NZ Live: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। न्यूजीलैंड ने तीन विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स 43 और वेबन जैकब्स पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को फिलिप्स के विकेट की तलाश है।
IND vs NZ Live Match Scorecard Updates: फिन एलन का तूफान थमा
अक्षर पटेल ने भारत को बड़ा विकेट दिलाया है। उन्होंने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर फिन एलन को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने अपना तीसरा विकेट खो दिया। एलन ने 17 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। आठ ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 93 रन है।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में देखा जाए तो दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। भारत ने शुरुआती तीन ओवरों में दो विकेट अपने नाम कर लिए। इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और स्कोर 60 के पार पहुंचा दिया।
New Zealand vs India, 4th T20I: डेरिल मिचेल भी लौटे पवेलियन
भारत को एक और सफलता मिल गई है। मयंक यादव ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर डेरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया। मिचेल एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने रिव्यू लिया जो असफल रहा। उनके बल्ले से नौ गेंदों पर 24 रन निकले और तीन ओवरों के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 34 रन है।
India vs New Zealand Live Match: टीम सीफर्ट लौटे पवेलियन
भारत को पहली सफलता मिल गई है। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक यादव ने टिम सीफर्ट को पवेलियन भेज दिया। प्रिंस यादव ने उनका कैच लपका। वह पांच गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हो गए।
IND vs NZ 4th T20 live score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। टिम सीफर्ट और फिन एलन ओपनिंग करने उतरे हैं और दोनों से ही टीम को तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद है। भारत की तरफ से पहला ओवर मयंक यादव फेंक रहे हैं।
IND vs NZ Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड- मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर
IND vs NZ Live Match Scorecard Updates: भारत की पहले गेंदबाजी
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Ind vs NZ Live Cricket Match Score: न्यूजीलैंड के पास खोने को कुछ नहीं
सीरीज पहले से ही गंवा चुकी न्यूजीलैंड की टीम के पास खोने को कुछ नहीं है। ऐसे में यह टीम एक अलग निडरता का परिचय दे सकती है और भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। उसे बस अब सांत्वना जीत की जरूरत है ताकि घर में एक भी मैच न जीत पाने का कलंक न लगे।
New Zealand vs India, 4th T20I: होगी रनों की बारिश?
दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच में टीम इंडिया ने रनों की बारिश कर दी थी। अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जमाया था तो वहीं वैभव ने अपनी तूफानी बैटिंग से दिल जीता था। आज एक बार फिर उम्मीद होगी कि यह दोनों तूफानी रंग में दिखें।
India vs New Zealand Live Match: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में आज बदलाव हो सकता है। ईशान किशन की चोट अगर ठीक हो गई होगी तो वह टीम में वापसी करेंगे और उनकी जगह टीम में आए वैभव को बाहर भेजा जा सकता है।
IND vs NZ 4th T20 live score: चौथे टी20 के लिए सजा मंच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज चौथा टी20 मैच ऑकलैंड में खेला जाना है। दोनों टीमें इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टीम इंडिया शुरुआती तीन मैच जीतते हुए पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। अब उसकी कोशिश सभी मैच जीत न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने की होगी। वहीं न्यूजीलैंड सम्मान की लड़ाई लड़ेगा।
