IND vs NZ 5th T20 Live Score: भारतीय टीम को मिली पहली सफलता, अर्शदीप सिंह ने खतरनाक फिन एलन को भेजा पवेलियन
IND vs NZ 5th T20 Live Updates: चार मैचों के बाद टीम इंडिया सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाए हुए है। आखिरी मैच जीत दोनों टीमें सीरीज का विजयी अंत चाहेंगी।
-1793508774702_m.webp)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां मैच आज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में आठ विकेट खोकर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया है। यह स्कोर और ज्यादा हो सकता था, लेकिन आखिरी ओवरों में टीम इंडिया ने विकेट खो दिए और टीम 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई।
ईशान ने 32 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 23 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने चार विकेट लिए। नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनेर के हिस्से दो-दो विकेट आए।
IND vs NZ Live Scorecard: भारत को मिली पहली सफलता
भारतीय टीम को पहली सफलता मिल गई है। अर्शदीप सिंह ने फिन एलन का विकेट चटकाया है। एलन तीन गेंदों में दो रन बनाकर आउट हुए हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 1.4 ओवर के बाद 9/1।
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी की शुरूआत हो गई है। फिन एलन और टिम सीफर्ट ओपनिंग के लिए उतरे हैं। वहीं भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरूआत की है।
New Zealand vs India, 5th T20I: भारतीय पारी खत्म
भारतीय पारी खत्म हो गई है। टीम इंडिया ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 191 रन बनाए। टीम इंडिया के पास 200 के पार जाने का मौका था, लेकिन आखिरी ओवरों में उसने विकेट गंवा दिए।
India vs New Zealand Live Match: भुवनेश्वर आउट, भारत ने खोया आठवां विकेट
आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर आउट हो गए। बड़ा शॉट खेलने गए भुवनेश्वप को लॉन्ग ऑन पर ग्लेन फिलिप्स ने लपका।
IND vs NZ 5th T20 Live Score: नीतीश रेड्डी लौटे पवेलियन
नीतीश रेड्डी भी आउट हो गए हैं और इसी के साथ भारत ने अपना सातवां विकेट खो दिया है। उनको आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर एडम मिल्ने ने आउट किया। उन्होंने 17 गेंदों पर 22 रन बनाए।
IND vs NZ Live Commentary: नमन धीर आउट
19वें ओवर की चौथी गेंद पर टिकनेर ने नमन धीर को आउट कर दिया। धीर ने 23 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा।
IND vs NZ Live Match Scorecard Updates: तिलक वर्मा आउट
14वें ओवर की दूसरी गेंद पर नौ बॉल के कारण बचे तिलक वर्मा इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए। चौथी गेंद पर वह नाथन स्मिथ का शिकार बने। तिलक ने आठ गेंदों पर छह रन बनाए।
IND vs NZ Live Cricket Match Score: तिलक वर्मा आउट होने से बचे
भारतीय टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा आउट होने से बच गए। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर फिन एलन ने उनका शानदार कैच लपका, लेकिन नाथन स्मिथ की यह गेंद नो बॉल निकली।
New Zealand vs India, 5th T20I: अर्धशतक जमाने के बाद अय्यर आउट
12वें ओवर की दूसरी गेंद पर अर्धशतक पूरा करने के बाद अय्यर चौथी गेंद पर आउट भी हो गए। स्मिथ की गेंद पर विकेटकीपर सीफर्ट ने उनका कैच लपका। भारतीय कप्तान ने 23 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए।
India vs New Zealand Live Match: ईशान किशन आउट
भारत को तीसरा झटका लग गया है। ईशान किशन 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट लिए। टिकनेर की गेंद पर डीप मिडविकेट पर नाथन स्मिथ ने उनका कैच लपका। ईशान ने 32 गेंदों पर पांच चौके और उतने ही छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली।
IND vs NZ 5th T20 Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक
नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर ईशान ने छक्का मार अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 28 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे किए।
IND vs NZ Live Commentary: ईशान और अय्यर की अर्धशतकीय साझेदारी
ईशान और अय्यर की अर्धशतकीय साझेदारी ने टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से बाद संभाल लिया है। दोनों ने आठ ओवरों तक टीम का स्कोर 72 रनों तक पहुंचा दिया है।
IND vs NZ Live Match Scorecard Updates: ईशान किशन आउट होने से बचे
ईशान किशन आउट होने से बाल-बाल बच गए। सातवें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट मारा और फिन एलन ने बाउंड्री के पास सही समय पर जम्प लगाकर कैच लपक भी लिया। हालांकि, रिप्ले में पता चला कि जब उन्होंने गेंद बाउंड्री के अंदर फेंकी थी तब उनका पैर जमीन से छू गया था जो बाउंड्री के बाहर था।
IND vs NZ Live Cricket Match Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। इन छह ओवरों में भारत ने दो विकेट खोकर 50 रन बनाए हैं। शुरुआत में दो विकेट खोकर बैकफुट पर आई टीम इंडिया को ईशान किशन ने तूफानी रफ्तार में रन बना मैच में वापस ला दिया। पावरप्ले के अंत तक ने ईशान ने 17 गेंदों पर 30 रन बनाए।
New Zealand vs India, 5th T20I: संजू भी लौटे पवेलियन
भारत को दूसरा झटका लग गया है। चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर संजू सैमसन आउट हो गए हैं। उनका विकेट भी मिल्ने ने लिया। संजू ने लेग स्टम्प की तरफ शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद ने उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और गली पर माइकल ब्रेसवेल ने उनका कैच लपका। संजू के बल्ले से 10 गेंदों पर चार रन निकले।
India vs New Zealand Live Match: अभिषेक शर्मा आउट, भारत को लगा पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिर गया है। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर एडम मिल्ने ने उनका शिकार किया। अभिषेक ने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन मिडऑन पर डेरिल मिचेल के हाथों लपके गए। उन्होंने दो गेंदों पर एक रन बनाया।
IND vs NZ 5th T20 Live Score: भारतीय पारी शुरू
भारतीय पारी शुरू हो गई है। टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग कर रहे हैं। दोनों पर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है।
India vs New Zealand Match Highlights: वैभव को नहीं मिला मौका
इस मैच में एक बार फिर वैभव का नाम प्लेइंग-11 में नहीं हैं। फैंस को उनके खेलने की उम्मीद थी जो पूरी नहीं हो सकी। दूसरे और तीसरे मैच में ही उन्हें मौका मिला था।
IND vs NZ Playing XI: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट, फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, एडन मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
IND vs NZ Playing XI: भारत की प्लेइंग-11
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।
IND vs NZ Live Commentary: न्यूजीलैंड की पहले गेंदबाजी
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया इस सीरीज में पहली बार टॉस हारी है। न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। मैट फिशर की जगह ब्लेयर टिकर टीम में आए हैं। भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती की टीम में वापसी हुई है। मयंक यादव और अक्षर पटेल को बाहर किया गया है।
IND vs NZ Live Match Scorecard Updates: भुवनेश्वर की होगी वापसी ?
चौथे मैच में प्लेइंग-11 से बाहर गए भुवनेश्वर कुमार पर भी नजरें रहेंगी। उनकी इस मैच में वापसी हो सकती है क्योंकि चौथे मैच में भारतीय गेंदबाजों के पास अनुभव की कमी साफ दिखी थी।
IND vs NZ Live Cricket Match Score: ग्लेन फिलिप्स बरसाएंगे रिकॉर्ड
चौथे मैच में शतक जमाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के पास आज कई सारे रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह 56 रन बनाते हैं तो पांच मैचों की बाइलिटरेल टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
New Zealand vs India, 5th T20I: वैभव को मिलेगा मौका?
ईशान किशन की चोट के कारण दूसरे और तीसरे मैच में खेलने वाले वैभव को चौथे मैच से बाहर कर दिया गया था। ऐसे में देखना होगा कि क्या पांचवें मैच में उनकी वापसी होती है या नहीं।
India vs New Zealand Live Match: सीरीज पर भारत का कब्जा
टीम इंडिया ने शुरुआती तीन मैच जीत सीरीज पर कब्जा पहले ही कर लिया है। हालांकि, उसकी कोशिश आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा 4-1 से सीरीज जीतने पर होगी।
IND vs NZ 5th T20 Live Score: विजयी अंत पर नजरें
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच है। इस मैच को जीत दोनों ही टीमें सीरीज का विजयी अंत करना चाहेंगी।
